Sunday, October 4, 2026
- Advertisement -

बद्दो के गुर्गे कैंट की जमीन कब्जाने में लगे

  • 1962 में क्रय की गई थी यह जमीन, बंगला नंबर 98-डी रुड़की रोड के गेट पर ठोक दिए अपने ताले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट की जमीन टॉप अपराधी बदन सिंह बद्दो के गुर्गे कब्जाने में जुटे हैं। इसको लेकर बद्दो के गुर्गों ने बंगला नंबर 98-डी रुड़की रोड के गेट पर अपने ताले ठोक दिये हैं। इसके बाद विवाद बढ़ गया और पूरा मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद पुलिस मौके पर भी गई, लेकिन चुप्पी लगा गई। बड़ा सवाल यह है कि टॉप अपराधी बदन सिंह बद्दो तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसके गुर्गे पुलिस को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

जमीन पर कब्जे के मामले पर आखिर पुलिस ने क्यों कार्रवाई नहीं की? फिर यह पूरा प्रकरण ही दबा दिया गया। वर्तमान में भी ताले इस जमीन के गेट पर लटके हुए हैं। तीन ताले इस गेट पर लगे हुए हैं तथा जमीन के भीतर एक कार को भी बंधक बना लिया हैं, जिसे बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा हैं। उधर, इस प्लाट में भीतर की तरफ एक मकान की एंट्री प्वांइट बना लिया हैं। इसी से निकास और एंट्री बना ली हैं।

10 4

इसकी तस्वीर ‘जनवाणी’ ने कैमरे में कैद कर ली। दरअसल, 1962 में यह जमीन क्रय की गई थी। इसके तब तीन मालिक थे, लेकिन 1965 में निर्मल सिंह पुत्र नंदलाल यह जमीन विक्रय की गई थी। निर्मल सिंह ने उपरोक्त संपत्ति को तन्हा स्वामी में काबिज थे। मेरठ कैंट बोर्ड के डिफेंस एस्टेट आॅफिसर मेरठ सर्किल जीएलआर में भी निर्मल सिंह पुत्र नंदलाल का नाम कब्जेदार में दर्ज हुआ था।

निर्मल सिंह द्वारा उपरोक्त संपत्ति के संबंध में पंजीकृत मुख्तारनामा 1991 इसमें यह भी स्पष्ट हुआ था कि यह संपत्ति पर कब्जा वर्तमान में मुकर्रम खां पुत्र रहमतुल्लाह निवासी 110 रंग साध मोहल्ला मेरठ का है। ये सम्पत्ति सोफिया स्कूल के ठीक सामने की हैं। इस वजह से भी इस जमीन को कीमती देखते हुए बद्दों के गुर्गे जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि मुर्करम के प्लाट पर बद्दो के गुर्गे कब्जा कर रहे हैं तथा प्लाट के गेट पर अपना ताला भी ठोक दिया हैं।

अपर नगर मजिस्ट्रेट ने भी इसमें 22 अगस्त 2022 को फैसला दिया था कि ये प्लाट मुकर्रम का हैं तथा उनका इसमें कब्जा भी हैं। यही नहीं, दूसरा पक्ष नानक सिंह से भी पत्रावली मांगी गई थी, लेकिन यह पक्ष साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा पाया था। न्यायालय के इन आदेशों के बाद भी बद्दो के गुर्गें इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, तभी तो ताले भी डाल दिये हंैं। जो लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, वो हाल ही में जेल से भी छूटकर आये हैं।

11 4

दरअसल, ये बेसकीमती जगह हैं, जिसको कब्जे के प्रयास किये जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बदन सिंह बद्दो से भी ये लोग अभी भी संपर्क में हैं। बद्दो जब मुकुट महल होटल से फरार हुआ था, तब बद्दो को भगाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था। फोन से टेÑस होने पर इसका नाम सामने आया था। अब वहीं लोग इस जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। कभी ताले डालते हैं तो कभी मुकर्रम को धमकाया जा रहा हैं। इसकी एक तहरीर भी मुकर्रम ने सदर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: सीएम योगी का बड़ा बयान- जातियों में बंटा भारत नहीं, चाहिए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img