Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कोहली को शांत रखना अहम 

  • भारत के खिलाफ जीत के कोहली का विकेट लेने अहम: कमिंस 

सिडनी, भाषा: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में विराट कोहली के विकेट चटकाने पर ध्यान लगाएंगे और उनका कहना है कि दौरा करने वाली टीम के कप्तान के बल्ले को शांत रखना मेजबानों के लिए अहम होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम पूर्ण सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया में है जिसमें तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच शामिल हैं। दौरा 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा। कमिंस ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रत्येक टीम में एक या दो बल्लेबाज होते हैं जिनका विकेट काफी अहमियत रखता है। ज्यादातर टीमों के कप्तान ये अहम विकेट हैं जैसे इंग्लैंड के लिए जो रूट, न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन। आप महसूस करते हो कि अगर आप इनका विकेट हासिल कर लो तो मैच जीतने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका (कोहली) विकेट हमेशा अहम होता है। कमेंटेटर उनके बारे में लगातार बोलते रहते हैं, इसलिए उम्मीद करते हैं कि हम उनके बल्ले को शांत रखेंगे। कमिंस को सफेद और लाल गेंद की दोनों टीमों का उप कप्तान बनाया गया है, वह उन 11 खिलाड़ियों में से एक हैं जो संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद लौटे हैं और इस समय पृथकवास में हैं। इनका पृथकवास भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान में होने वाले शुरूआती वनडे की पूर्व संध्या पर समाप्त होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img