जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ एजुकेशन बिजनौर में विज्ञान विभाग की छात्रा रितिका गुप्ता ने इस वर्ष बीएससी (आनर्स) पाठयक्रम में विश्वविद्यालय परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विवेक कॉलेज का सांइस विभाग लगातार तीन वर्ष से बीएससी आनर्स में गोल्ड प्राप्त कर रहा है।
महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुये कहा कि लगातार तीसरे वर्ष यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल जीतना तथा शत प्रतिशत रिजल्ट यह प्रदर्शित करता है कि विज्ञान विभाग नित नयी ऊचांइयों को छूने तथा स्थापित उद्देश्यों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने रितिका को शुभकामनाऐं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी शिक्षकों को इसके लिये बधाई दी।
रितिका गुप्ता ने इस का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों एवं महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती है। विभागध्यक्ष डा. मीना चौधरी ने बताया कि रितिका गुप्ता पढ़ायी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद में भी हमेशा आगे रही है। डा. संजय त्यागी ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निश्चित रूप से दूसरे छात्र-छात्राओं के लिये प्रेरणा का स्रोत होगी।

