Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

उगते सूरज को अर्ध्य देकर श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चना

  • डाला छठ का समापन, घाटों पर देर तक गूंजे मंगल गीत

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: शनिवार सुबह डाला छठ पर उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्ध्य देकर पूजन-अर्चन किया। इसी के साथ डाला छठ व्रत का समापन हो गया। छठ पूजा सेवा समिति सहारनपुर के तत्वाधान में चल रही छठ पूजा उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ निर्विघ्न संपन्न हुई।

इसमें छठ पूजा सेवा समिति के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए छठ घाट पर बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ मास्क एवं सैनेटाइजर की व्यवस्था रही, जिससे कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित न होने पाए एवं इस कोरोना नामक बीमारी से बचा जा सके। इसके साथ ही घाट पर लाइट की व्यवस्था दुरुस्त रही। सभी भक्तों के लिए चाय कॉफी एवं हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया।

नगर के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं सभी ने इस पूजा में अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही छठ पूजा सेवा समिति को शासन और प्रशासन द्वारा भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। उदय होते सूर्य की आरती में स्वयं डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल सपरिवार सम्मिलित हुए।

सभी ने मिलकर भगवान सूर्यदेव एवं छठमाता की आरती की और यही प्रार्थना पूरे विश्व के लिए की गई कि सभी स्वस्थ रहें मस्त रहें एवं जबरदस्त रहें। इस मौके पर ठा. पवन सिंह, रामा सिंह, पंडित अवधेश तिवारी, संतोष शाह निरहुआ, आनन्द सिंह, अर्जुन यादव, सन्नी रॉय, राजीव रावत, सावन, तन्नू, गोलू, संतोष, ब्रिजेश, प्रिंस, जितेन्द्र, रोहित आदि सदस्यगण सम्लित हुए। डाला छठ पर शुक्रवार की शाम को अस्ताचल सूर्य की व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना की थी। छठ पूजन के लिए मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर व बाबा लालदास मार्ग स्थित पांवधोई नदी के घाटों को सजाया गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...

world News: हाई-प्रोफाइल इवेंट में गूंजी गोलियां, ट्रंप सुरक्षित, जांच शुरू

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड की...

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...
spot_imgspot_img