Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

इस राखी पर भाई को खिलाएं अपने हाथ से बनी यह स्विट डिश, नोट करें रेसिपी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। श्रावण मास के आखिरी दिन रक्षाबंधन का त्योहार है। त्योहारों को देखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए है स्वीट डिश रेसिपी। इस बार बाजार से महंगे मिठाइयों पर पैसे खर्च करने के बजाए घर पर ही अपने भाई के लिए मीठे समोसे बना सकती हैं।

19 18

मीठे समोसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और खाने में भी स्वादिष्ट लगते है। तो आइये बताते हैं आपको मीठे समोसे बनाने की रेसिपी…

मीठे समोसे बनाने की सामग्री

  • आधा किलो मैदा

  • 3 बड़ा चम्मच बटर/मक्खन

  • 300 ग्राम घी

17 16

समोसे में भरने के लिए

  • आधा छोटा चम्मच तिल

  • 2 बड़ा चम्मच खोया

  • 8-10 किशमिश

  • आधा कप चीनी

  • 1 कप नारियल, कद्दूकस

  • 2 बड़ा चम्मच खसखस

  • आधा छोटा चम्मच वेनीला एसेंस

18 16

मीठे समोसे बनाने की विधि

मीठे समोसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, बटर और पानी ले कर मुलायम आटा गूंद लें। इसके बाद आटे को आधे घंटे के लिए ऐसे ही रख दें। इसे फिर से अच्छी तरह मसलें। जब यह मुलायम हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोई लेकर पूड़ियां बेल लें।

अब एक कटोरे में खोया, चीनी, तिल, घिसी नारियल, खसखस और कुछ बूंद वेनीला एसेंस की डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण से एक चम्मच मसाला पूरियों में रखें और इसे समोसे जैसा आकार दें।

16 17

समोसे के कोनों को चिपकाने के लिए आप चाहें तो अंडे का इस्तेमाल करें या फिर कांटे वाले चम्मच से दबाकर पैक कर सकते हैं। इसके बाद जब समोसों में भरावन पूरी तरह से भर जाए तब इन पर बटर लगा दें।

मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो समोसों को इसमें डीप फ्राई कर लें। अब आप इन समोसों को चाशनी में भी डिबो सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में एक कप चानी डालकर चाशनी तैयार कर लें और फिर इन समोसों को इसमें डालकर कुछ देर तक रखें और निकालकर सर्व करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img