
ब्रिक्स का गठन एक ऐसे समय में हुआ था, जब दुनिया को नए भू-राजनैतिक नजरिए से देखा जा रहा था।आर्थिक प्रगति की वजह से दुनिया के बहुत सारे देश तेजी से उभर रहे थे। वे न सिर्फ आर्थिक विकास में अपना हिस्सा चाहते थे बल्कि विश्व राजनीति में भी अहम भूमिका निभाना चाहते थे। ब्रिक्स पांच विकासशील देशों का समूह है जो विश्व की 41 प्रतिशत आबादी, 24 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी और 16 प्रतिशत वैश्विक कारोबार का प्रतिनिधित्व करता है। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22-24 अगस्त के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हुआ। कोरोना महामारी के बाद यह पहली बार है, जब इस शिखर सम्मेलन को व्यक्तिगत तौर पर कराया जा रहा है।