Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: दोस्ती के रिश्ते में खून का खेल, 14 वर्षीय किशोर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी जान-पहचान और रंजिश के चलते एक महिला ने 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। करीब 42 घंटे की तलाश के बाद किशोर का शव अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब कोतवाली नगर क्षेत्र के केशव नगर, नुमाइश कैंप निवासी 14 वर्षीय अंशुमन पुत्र बालकृष्ण घर से बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, महिला हिरासत में

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें अंशुमन एक स्कूटी सवार महिला के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई, जो मृतक परिवार की पुरानी जानकार बताई जा रही है।इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी। छानबीन के दौरान वह अपने घर पर नहीं मिली, लेकिन बाद में उसे एक दुकान पर नया सिम कार्ड खरीदते हुए देख लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में हत्या का खुलासा, नहर से बरामद हुआ शव

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। हालांकि वह लगातार यह बताने से बचती रही कि उसने किशोर को किस स्थान पर फेंका है।पुलिस टीम ने उसे थानाभवन, देवबंद, सरसावा और बड़गांव सहित कई स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर का संकेत दिया। इसके बाद देर रात नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें अंशुमन का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

15 साल पुरानी दोस्ती बनी रंजिश की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूजा और मृतक की मां ज्योति के बीच लगभग 15 साल पुरानी दोस्ती थी। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से घनिष्ठ संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था।
लेकिन पिछले कुछ महीनों से पैसों के लेन-देन और आपसी विवाद के चलते रिश्तों में खटास आ गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी महिला ने कथित तौर पर बदला लेने की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब अंशुमन घर से निकला, तो आरोपी महिला ने उसे बाजार ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाया और फिर अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर ले जाकर धक्का दे दिया।

एसपी सिटी व्योम बिंदल का बयान, हर एंगल से जांच जारी

मामले को लेकर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है और उसकी निशानदेही पर ही शव को बरामद किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here