Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

महिला की संदिग्धावस्था में मौत

  • पुलिस पर खड़े हो रहे सवाल
  • परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जानी थाने की पुलिस की पूछताछ में टार्चर हुई एक महिला की संदिग्धावस्था में हुई मौत का मामला सामने आया है। इस केस की जानी थाने की पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में बताई जा रही है। हालांकि मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया जिससे जांच की गुंजाइश तकरीबन समाप्त मानी जा रही है। बताया यह भी गया है कि मृतका के परिजनों ने पोटस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

हालांकि क्षेत्र में चर्चा है कि महिला की पूछताछ के दौरान तबियत खराब हो गई थी तत्पश्चात उसे घर छोड़ दिया गया था। ऐसे में चर्चा ए आम है कि इस केस में पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। अब यह जांच का विषय है कि महिला की मौत कैसे हुई। तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है।

बता दें कि सिवालखास में दूधिया खुशी मोहम्मद की संदिग्ध मौत मामले में तीन दिन पहले पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। महिला के परिजन दबी जुबान से पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। हालांकि परिजन मुखर नहीं हो रहे हैं वे किसी अज्ञात भय से डरे हुए लगते हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग पुलिस पर टार्चर करने का जहां आरोप लगा रहे हैं तो वहीं मृतका के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर पूरे मामले को रफा दफा करा दिया।

14 5

दरअसल, कस्बा सिवालखास निवासी 30 वर्षीय दूध व्यापारी खुशी मोहम्मद का शव बाइक समेत गत 23 अगस्त को लोहड्डा के नाले में मिला था। शव के पोस्टमार्टम में तो कुछ नहीं आया, लेकिन खुशी मोहम्मद के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच कर कार्रवाई करने की गुहार व थाने पर धरना देकर दबाव बनाया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक के फोन पर कस्बे की एक गर्भवती महिला की कॉल मिली थी।

पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिये बुलाया तो पता चला कि महिला डिलीवरी के चलते जीजा निवासी हर्रा थाना सरूरपुर के यहां रह रही है। महिला डिलीवरी के बाद तीन दिन पहले परिजनों के साथ पूछताछ के लिये सुबह थाने आई थी और उसी दिन वापस चली गई।

रविवार रात महिला की मौत हो गई तो ग्रामीणों ने पुलिस की थर्ड डिग्री के चलते मौत होने का आरोप लगा हंगामा किया। जब पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये कार्रवाई शुरू की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा लिखित में कोई शिकायत नहीं की है।

अज्ञात वाहन ने बच्ची को कुचला, मौत

किठौर: शाहजहांपुर में मेरठ-गढ़ मार्ग पार कर रही किशोरी को अज्ञात वाहन चालक कुचल कर फरार हो गया। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कस्बा शाहजहांपुर में मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित नंबरदार मार्केट के पीछे सुरेश झोपड़ी डालकर परिवार समेत रहता है। रविवार रात उसकी 12 वर्षीय बेटी सोनिका बाजार से घर लौट रही थी।

सड़क पार करते समय मेरठ-गढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे सोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img