Monday, June 15, 2026
- Advertisement -

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

  • सभी जिला, तहसीलों में प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपे ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार को जिला मुख्यालय पर कचहरी के मुख्य गेट पर अधिवक्ताओं ने पहले दिन धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी अधिवक्ता एकजुट होकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांग पत्रों को लेकर ज्ञापन सौंपे। दिनभर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। काफी संख्या में एक साथ वकील सीधे डीएम दीपक मीणा के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी करने लगे। डीएम का घेराव कर लिया। काफी देर तक वकीलों का अंदर हंगामा चलता रहा।

बता दें कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और गाजियाबाद में वकील हत्याकांड को लेकर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के अ”ान पर जिलेभर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। दिनभर कामकाज ठप कर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मेरठ बार और जिला बार एसोसिएशन के सभी वकील कचहरी के गेट पर टेंट लगाकर हड़ताल पर बैठे रहे। वकीलों की सभा में सर्वसम्मति से तय कर एक मांग पत्र बनाया गया है। इस मांग पत्र को अधिवक्ताओं ने डीएम, एसडीएम को सौंपा।

मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए मांगपत्र में वकीलों ने हापुड़ के एसएसपी, डीएम के तबादले की मांग उठाई है। साथ ही वकीलों के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की है। दरअसल, हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों वकीलों की आज प्रदेश व्यापी हड़ताल जारी है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अदालतों व चैंबर्स में कामकाज ठप रखा और सड़कों पर उतरकर घटना का विरोध जताया है।

उधर, सरधना में सोमवार को सरधना व प्रगति बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। वकीलों की मांग है कि हापुड़ डीएम व एसएसपी को तत्काल हटाया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों को अनिलंबित करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

12 5

वकीलों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमें खत्म हों। सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करे। इन्हीं मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार राहुल सिंह को सौंपा। इस मौके पर प्रगति बार के अध्यक्ष प्रमोद सैनी, सचिव जियाउर्रहमान, वेदपाल सिंह, सुरेंद्र सैनी, कुलदीप त्यागी, विरेंद्र सैनी, प्रमोद प्रधन, मुकेश कौशिक, जितेंद्र पांचाल, सत्यवीर सिंह चांदना, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

कचहरी में आए वादकारी लौटे वापस

वकीलों की हड़ताल के चलते मुकदमों की पैरवी में आए वादकारी वापस लौट गए। वकीलों का धरना प्रदर्शन दिनभर जारी रहा। दिनभर जजी में सन्नाटा पसरा रहा। वकील दोनों गेटों पर जमे रहे।

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन देने गये। जिसमें उन्होंने मांग उठाई कि हापुड़ के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का जल्द से जल्द स्थानान्तरण किया जाये। लाठीचार्ज में दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनके विरूद्ध अपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाये। प्रदेश में विभिन्न जनपदों में अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किये गये हैं उन्हें तुरन्त वापस लिये जायें।

हापुड़ में घायल पीड़ित अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा सरकार से दिलाया जाये तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवोकेट प्रोक्टेशन एक्ट लागू किया जाये। ज्ञापन देने में महावीर सिंह त्यागी, जितेन्द्र सिंह बना, राजेन्द्र सिंह जानी, सतीश कुमार शर्मा, देवकी नंदन शर्मा, अलका शर्मा,आनन्द कश्यप, कुलदीप मलिक, परवेज आलम, दीपक चाहल, अमरदीप चौधरी, ध्रुव झा, संदीप कुमार बंसल, नितेश सैनी सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

आज भी जारी रहेगी हड़ताल

आज भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि आज अधिवक्ता चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी का पुतला भी फूकेंगे। इसकी पूरी तैयारी अधिवक्ताओं कर रखी है।

हापुड़ घटना जांच टीम में सेवानिवृत्त जज शामिल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसआईटी जांच कर रही टीम में सेवानिवृत्त न्यायाधीश हरिनाथ पाण्डेय को शामिल किया है। जिससे जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके। बता दें कि अधिवक्ताओं की मांग में एक मांग यह भी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img