Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

धरतीपुत्र बकाया को लेकर परेशान

  • बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का गन्ना भवन पर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर अब किसान आक्रामक हो गए हैं। किसानों की भीड़ सोमवार को पांडव नगर स्थित गन्ना भवन पर पहुंची। जहां किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) का घेराव किया। भीड़ को इसके बाद समझाकर सभागार में बैठाया गया, जहां पर घंटे भर तक वार्ता चली। मलियाना सोसायटी के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किनौनी शुगर मिल ने नहीं किया हैं।

इसको लेकर किसान आंदोलित हैं। किसानों ने गन्ना विभाग के अफसरों को खूब खरी-खोटी भी सुना डाली। हालांकि डीसीओ ने किसानों का आक्रोश शांत किया और एक सप्ताह के भीतर मलियाना सोसायटी का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इसको लेकर चीनी मिल प्रबंध तंत्र से भी बातचीत भी की।

18 4

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं क्षेत्रीय किसानों का प्रतिनिधिमंडल गन्ना भवन पहुंचा। गन्ना भवन पर जाते ही किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच जिला गन्ना अधिकारी के आॅफिस में किसान घुस गए। किसानों के बैठने की वहां पर पर्याप्त कुर्सी नहीं थी, जिसके बाद डीसीओ किसानों को सभागार में ले गए, जहां किसानों से बातचीत की। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं किसानों के बीच घंटे भर तक मीटिंग चली।

जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यंत कुमार उनके बीच पहुंचे और किसानों की बकाया गन्ना भुगतान की समस्या सुनी। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी की अगुवाई में किसान प्रदर्शन करने पहुंचे थे। किसानों ने डीसीओ से किनौनी शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान एवं गन्ना सेंटर बदलवाने की पुरजोर तरीके से मांग उठाई। इस मांग के बाद डीसीओ ने एक सप्ताह के भीतर किनौनी शुगर मिल का भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

गन्ना तौल सेंटर बदलवाने के प्रस्ताव गन्ना समितियों के माध्यम से आए है, उन सभी प्रस्तावों को स्वीकार करके लखनऊ भेजा जाएगा। ऐसा आश्वासन भी डीसीओ ने किसानों को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, उपाध्यक्ष बबलू सिसौला, मोनू टिकरी, विनोद डालमपुर, अशोक, दारोगा, विपुल, विनय, सुभाष, अरविंद, हरपाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img