नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बताया जा रहा है कि संचार मंत्रालय और भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों यानि जीडीएस की भर्ती के लिए ऑनलाइन रिजल्ट और पहली मेरिट सूची घोषित कर दी है।
सभी उम्मीदवार जीडीएस रिक्ति 2023 के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस की ऑनलाइन वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर सर्कल के अनुसार परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, यह परिणाम इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 06 सितंबर 2023 को जारी किया गया है।
बता दें कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 का यह चरण 30,041 रिक्तियों के लिए है।