Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

जिलाधिकारी कार्यालय पर वकीलों का धरना, जनप्रतिनिधियों को घेरने की दी चेतावनी

  • कचहरी परिसर में घूमकर कोषागार और रजिस्ट्री कार्यालय करवाया बंद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखते हुए कचहरी परिसर में घूमकर पहले सरकार विरोधी नारे लगाया गया। इसके बाद अधिवक्ता जुलूस में रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे और उसे बंद कराया। फिर कोषागार पहुंचकर उसे भी बंद करवाया।

इस दौरान अधिवक्ता नारेबाजी करते रहे। इसके सभी अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा का कार्यक्षेत्र सांसद राजेंद्र अग्रवाल के अंतर्गत आता है। 29 अगस्त से अधिवक्ता समाज हड़ताल पर है।

लेकिन, अभी तक किसी जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात करने की कोशिश नहीं की। अब अधिवक्ता जनप्रतिनिधियों का घेराव करेंगे। अधिवक्ताओं ने हापुड़ के डीएम और एसपी पर कार्रवाई की मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दीपक मीणा को सौंपा है।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा और महामंत्री विनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय परिसर में मंच लगाकर धरना देना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने बीती 29 अगस्त को हापुड़ की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हापुड़ पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया।

07 13

इसी वजह से अधिवक्ताओं ने 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहने का निर्णय किया हैं। मंगलवार सुबह अधिवक्ता कचहरी परिसर में घूमे, ट्रेजरी और रजिस्ट्री कार्यालय भी बंद करवा दिया। अधिवक्ताओं को कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।

जनप्रतिनिधियों का घेरने की दी चेतावनी

अधिवक्ताओं ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हापुड़ में हुई घटना के बाद से अधिवक्ता हड़ताल पर है। ऐसे में मेरठ जिले में राज्यसभा के तीन सांसद और एक लोकसभा का सांसद हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों ने अधिवक्तों से बात करने की कोशिश तक नहीं की। ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं का जन्म प्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है।

इस मौके पर जितेन्द्र सिंह बना, राजेन्द्र सिंह जानी, संजय शर्मा, प्रबोध कुमार शर्मा विनेशपाल गेझा, अब्दुल जब्बार खान, रामकुमार शर्मा, अमित दीक्षित, सतेन्द्र जांगिड़, सुनील कुमार चिन्दौड़ी, अमित सरोहा, राजेश वर्मा, प्रदीप सोम, जावेद, रजतपालीवाल, अनुज तोमर, ओमप्रकाश दबथुवा, खुशनुमा परवीन, अवनीश कुमार सिवाच, आनन्द सिंह छबड़िया, कर्णवीर सिंह मलिक, रजत सिंह, अमरदीप चौधरी, प्रियंकदेव शर्मा, सरताज आलम गाजी, अभिषेक चौधरी शक्तिराज जिंदल, आदेश प्रधान, ब्रजपाल दबथुवा, अवधेश बिहारी सक्सेना, अजय गोयल सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img