Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सुरेश राणा

  • मंत्री सुरेश राणा ने पीडब्ल्यूडी अफसरों संग की समीक्षा बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सड़कों के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने शामली जनपद की सड़कों के निर्माण चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, गड्ढा में विशेष कार्य को लेकर अधिकारियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट ली।

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पीडब्ल्यूडी भवन में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जनपद में चल रहे सड़कों के नव निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सड़कों के गड्ढे मुक्ति व विशेष मरम्मत को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान गन्ना मंत्री ने सुरेश राणा ने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि हो रहे इन निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जल्द से जल्द जो निर्माण कार्य जनपद में चल रहे हैं वह पूरे कर लिए जाएं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को बताया कि गुणवत्ता के साथ में कोई समझौता ना किया जाए।

सभी सड़कें एक सुंदर ढंग से बनकर तैयार हो। इसके अलावा जनपद में चल रहे विशेष गड्ढा मुक्ति अभियान को भी जल्द पूरा किए जाने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एक्शन पीडब्ल्यूडी रविंद्र कुमार, एई ललित अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img