Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एनसीसी की यूथ क्लब एक्टिविटी में माही, प्रियांशी अव्वल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: एनसीसी के संविधान दिवस यूथ क्लब एक्टिविटी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में निबंध एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता कैडेटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में 85 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेटों द्वारा 17 नवंबर से 13 दिसंबर तक चले संविधान दिवस यूथ क्लब एक्टिविटी कार्यक्रम का शुभारंभ कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने किया। प्रतियोगिता में शहर के वीवी इंटर कॉलेज, सत्यनारायण इंटर कॉलेज, सिल्वर बैल्स स्कूल, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, आरके इंटर कॉलेज, विजय सिंह पथिक पीजी कॉलेज, सेंट फ्रांसिस स्कूल, किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेडी आदि के कैडेटों ने भाग लिया।

इस मौके पर कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। संविधान एवं राष्ट्रीय की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में माही चौधरी प्रथम, निकिता रिठालिया द्वितीय रही। पेटिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, मयंक तोमर द्वितीय स्थान पर रहे। कमान अधिकारी ने विजेता कैडेटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर रजनीश कुमार, विरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, दिगंबर सिंह, रजनीश हवलदार, विजय, शमशेर, अश्वनी कुमार, लक्ष्मी गर्ग, संजीव पंवार, किरणपाल, जयेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, मनजीत आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...
spot_imgspot_img