Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

दो सस्पेंड, एक जेई पर बैठाई जांच

  • मेडा में भ्रष्टाचार नहीं हो रहा बंद, जेई व अन्य कर्मचारी है बेलगाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में भ्रष्टाचार थम नहीं रहा हैं। पहले एंटी करप्शन ने महिला क्लर्क अनीता को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। अब फिर भ्रष्टाचार के तीन मामले सामने आये हैं। भ्रष्टाचारियों पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय भी अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। सहायक लेखाधिकारी, एक जेई और एक मेट भ्रष्टाचार में संलिप्त मिले हैं।

जेई को छोड़कर सहायक लेखाधिकारी और मेट को तत्काल प्रभाव से प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने सस्पेंड कर दिया हैं। यही नहीं, इनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी गई हैं तथा उपाध्यक्ष ने एक कमेटी गठित की हैं, जिसमें प्राधिकरण सचिव सीपी तिवारी को जांच अधिकारी बनाया गया हैं। दो दिन के भीतर इनकी रिपोर्ट मांगी गई हैं।

एंटी करप्शन की छापेमारी के बाद भी प्राधिकरण के कर्मचारी सुधर नहीं रहे हैं। भ्रष्टाचार के आये दिन मामले सामने आ रहे हैं। महिला क्लर्क अनीता शर्मा भ्रष्टाचार के मामले में जेल पहुंच गई, लेकिन प्राधिकरण में फिर भी भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ। अवैध कॉलोनियों में भी खानापूर्ति का ध्वस्तीकरण करने के नाम पर कई जेई खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इन पर किसी तरह का अंकुश प्राधिकरण उपाध्यक्ष का नहीं रहा हैं।

दरअसल, चालक रमेश ने वीआरएस लेने के लिए अर्जी दी थी। इसकी फाइल एकाउंट में पहुंची, जहां पर सहायक लेखाधिकारी अनवार सिद्दकी ने रमेश से रिश्वत की मांग की। उसे परेशान किया जा रहा था। इस मामले में रमेश प्राधिकरण उपाध्यक्ष के सामने पेश हुआ और भ्रष्टाचार का ये मामला बताया। शुक्रवार की सुबह को प्राधिकरण उपाध्यक्ष खुद सहायक लेखाधिकारी के कक्ष में पहुंच गए तथा उनके गले से कर्मचारियों को दिये गए आईडी कार्ड को निकाल लिया, जिसके बाद सहायक लेखाधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश कर दिये।

यही नहीं, गंगानगर में अवैध निर्माण कराने के आरोप में मेट महिपाल की घेराबंदी कर ली। महिपाल पर अवैध निर्माण कराने और अन्य आरोप भ्रष्टाचार के आरोप भी उन पर लगे, जिसमें उनको भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा जेई शिवकुमार पर आवंटी को कब्जा प्रमाण पत्र नहीं देने का आरोप लगा। इसके बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस मामले में भी प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने जेई को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कहीं हैं।

फिर इसमें एक कमेटी गठित कर दी हैं। कमेटी का अध्यक्ष सचिव सीपी तिवारी को बनाया गया हैं। वह दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, इन तीनों भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ एक तहरीर सिविल लाइन थाने में दी गई हैं, जिसमें भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की बात कहीं गई हैं। हालांकि देर रात तक इसमें पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

रिश्वतखोर लेखपाल गया जेल

मेरठ: एंटी करप्शन की टीम और सदर पुलिस ने रिश्वतखोर लेखपाल को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे कोर्ट ने जेल भेजने ेके आदेश दिए। लेखपाल को जेल में भेज दिया गया। इंचौली थाना क्षेत्र गांव धनपुर निवासी संदीप यादव भावनपुर और औरंगशाहपुर डिग्गी क्षेत्र का लेखपाल है। संदीप यादव वर्तमान में मेरठ लेखपाल संघ का अध्यक्ष है। भावनपुर निवासी किसान रिंकू ने अपने गांव के खसरा संख्या-163 सरकारी रास्ता निकलवाने व 430 नंबर ख्ोत की पैमाईश करवाने के लिए एसडीएम के यहां 30 जून वर्ष 2023 को प्रार्थनापत्र दिया था।

किसान रिंकू ने करीब डेढ़ माह पहले तहसील में भी शिकायत की थी। रिंकू का आरोप है कि कई बार धनपुर निवासी लेखपाल संदीप यादव से खेत व सरकारी रास्ते की पैमाईश करने व 432 खेत की शुद्धिकरण के लिए कहा था। लेखपाल काफी समय से उसे टालता रहता था। किसान रिंकू की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने पूरी प्लॉन के साथ गुरुवार दो बजे के आसपास लेखपाल संदीप यादव को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। रिंकू ने बताया कि चार दिन पहले उसने लेखपाल संदीप यादव से फोन पर पैमाईश कराने की बात की।

13 21

उसने जवाब दिया कि लेखपाल ने उससे कहा था कि तहसील आकर मिल लेना। वह तहसील गया तो उसने कहा कि खर्चा पानी देना पड़ेगा। लेखपाल ने उससे पैमाईश करने के नाम के बीस हजार रुपये मांगे और उसे दो तीन बाद मिलने के लिए कहा। रिंकू ने बताया कि इस मामले में उसने एंटी करप्शन विभाग से संपर्क कर लेखपाल संदीप यादव को रंगेहाथ पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करवा दिया था। लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने के मुकदमे की विवेचना अब सदर पुलिस नहीं करेगी। पूरे केस की विवेचना सदर पुलिस ने एंटी करप्शन विभाग को भेज दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img