नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एक बार फिर कलर्स टीवी लेकर आ रहा है कि, बिग बॉस सीजन 17। बताया जा रहा है कि, इस बिग बॉस टीवी प्रामो भी कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर डाल दिया है। वहीं, हर बार की तरह बिग बॉस सीजन 17 में हमें बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान की मस्ती और स्वैग देखने को मिलेगा। दरअसल, इस प्रोमो में भाईजान चेतावनी देते दिख रहे हैं। ऐसें में लग रहा है कि, इस बार बिग बॉस 17 में कुछ अलग ही होने वाला है। जिसमें शायद बिग बॉस हाउस के नियम भी अलग होंगे।

View this post on Instagram
ना जाने देने होंगे इश्क के कितने इम्तेहान

उधर, कलर्स टीवी ने शो के प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है। इसमें लिखा है कि ना जाने देने होंगे इश्क के कितने इम्तेहान, ताकि बन पाए बिग बॉस के खास मेहमान। अब इससे जनता इस बात का अंदाजा लगा सकती है कि बिग बॉस सीजन 17 कितना अलग और धमाकेदार होने वाला है। वहीं, फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
एक ने लिखा है बेसब्री से इंतज़ार

बता दें कि, जैसे ही कलर्स टीवी ने प्रोमो रिलीज किया है। उसके बाद फैंस के लगातार रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। जिसमें एक ने लिखा है कि, इगरली वेटिंग यानि बेसब्री से इंतज़ार है। दूसरे ने लिखा, सो एक्साईटेड, तीसरे ने लिखा, वी वांट अभिषेक मल्लाह। ऐसे ही ढेरों कमेट्स आए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि आखिर इस सीजन में क्या धमाका होने वाला है।

