Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: नगर के मोहल्ला आर्यपुरी स्थित देव क्लीनिक में रविवार की सुबह दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

गांव बसेड़ा निवासी नाजिम की पत्नी और मौहल्ला आर्यपुरी निवासी ताहिर की पत्नी ने एक दिन पूर्व नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग-अलग समय में एक-एक बेटे को जन्म दिया था। दोनों नवजात बच्चों के पेट से गंदा पानी निकलवाने के लिए परिजन उन्हें उक्त क्लीनिक पर डॉक्टर के पास ले गए थे।

24 घंटे के लिए भर्ती करने की बात

परिजनों का आरोप हैं कि डॉक्टर ने उन्हें बच्चों को 24 घंटे के लिए भर्ती करने की बात कहीं। भर्ती के बाद धीरे-धीरे दोनों बच्चों की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने डॉक्टर से बच्चों को रेफर करने को कहा तो डॉक्टर ने रेफर नहीं किया।

रविवार सुबह डॉक्टर की लापरवाही से दोनों बच्चों की मौत हुई है। डॉक्टर द्वारा दोनों बच्चों को क्लीनिक में भर्ती किया गया था। जिन्हें मशीन में रखा हुआ था। दोनों मासूम बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरो की डीवीआर भी अपने कब्जे में ले ली है। क्लीनिक पर रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई बोर्ड भी लगा नजर नहीं आया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना सीएमओ को दे दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img