नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस अपने गानों से आए दिन सबका आकर्षित कर देती हैं। फैंस उनके गानों का भी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। दरअसल, जैस्मीन पंजाब ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी परफॉर्मेंस करती हैं। जिससे आज वह लोगों की फेवरेट हैं।अब इसी बीच एक खबर सुनने में आ रही है। बताया जा रहा है कि, हाल ही में सिंगर को धमकी मिली है। जिसके बाद इस खबर को सुन हर कोई चिंतित है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.instagram.com/p/CkBsVZ5NPou/?img_index=3
सिंगर जैस्मीन को हाल ही कथित तौर पर

सिंगर जैस्मीन को हाल ही कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जुड़ें कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, यह कॉल लॉरेंस बिश्नोई की ओर से किए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि बीते दिन यानि शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सिंगर जैस्मीन का लाई कॉन्सर्ट आयोजित होना था। इसलिए वह कल एयरपोर्ट पहुंचीं और इसी दौरान जैस्मीन के पास यह फोन आया। इसकी जानकारी सिंगर ने पुलिस को दी जिसके बाद जैस्मीन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

