Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

बधाई देने के सिलसिले जारी

  • एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी बेटियों का जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: एशियाई खेलों में रजत व स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी का रविवार को दौराला के व्यापार संघ पदाधिकारियों ने स्वागत व सम्मानित किया। रविवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पारुल चौधरी का सम्मान किया। उधर, पारुल चौधरी बहन प्रीति चौधरी के साथ दौराला मिल बाजार में सामान खरीदने पहुंची। इस दौरान उन्होंने ज्वैलरी की खरीदारी की।

दुकानदार नवीन वर्मा ने पारुल चौधरी को भगवान गणेश की चांदी की मूृर्ति भेंट की और उनकी मां प्रेमवती ने पारुल को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद व्यापार संघ अध्यक्ष ठाकुर हरपाल चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों व व्यापारियों ने पारुल चौधरी को बुके देकर स्वागत व सम्मानित किया। पारुल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके परिवार व कोच की बदौलत वह रजत व स्वर्ण पदक जीत सकी।

27 8

उन्हें गर्व है कि उन्होंने विदेश में देश का नाम रोशन किया। उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, राकेश, गौरव, विभोर, सुनील वर्मा, विशाल, शैंकी, सुंदर, राजकुमार, अमित सिंघल, सचिन उपाध्याय, मुनेंद्र भराला आदि मौजूद रहे।

सांसद और कैंट विधायक ने बेटी किरण को दी बधाई

बेटी किरण बालियान ने गोला फेंक व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर समस्त भारतवर्ष को गौरवान्वित किया। जिसमें किरण बालियान की इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित हैं। जिसमें किरण को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिसमें रविवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल व कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किरण बालियान के घर पहुंचकर बधाई दी। जिसमें एकता नगर स्थित आवास पहुंचकर बिटिया का स्वागत एवं अभिनंदन कर बिटिया के साथ उनके पूरे परिवार को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img