Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

संजय सिंह अभी तीन दिन और रहेंगे ईडी के पास, अदालत ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला केस में आरोपी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अदालत में पेश किया। ईडी ने अदालत में संजय सिंह की पांच की रिमांड की मांगी जिसपर अदालत ने तीन दिन की रिमांड मंजूर की। अब संजय सिंह 13 अक्तूबर तक ईडी की रिमांड में रहेंगे। ईडी ने अदालत से कहा कि घूस लेने के नहीं, घूस मांगने के सबूत हैं। शराब लाइसेंस के लिए घूस मांगी गई।

बता दें कि इससे पहले भी संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट के बाहर संजय सिंह के हजारों समर्थक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा गया था। मामले में ईडी ने 10 दिन की कस्टडी मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ईडी के समक्ष कई सवाल उठाए और इसके बाद सिर्फ पांच दिन की रिमांड दी।

अदालत ने ईडी से सवाल पूछा था क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया? ईडी के वकील के हां में जवाब देने पर अदालत ने कहा था कि जब फोन आपके पास है तो फिर इसमें आरोपी के साथ इसका आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है? आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं। सबूत है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों।

ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए हैं वे सरकारी गवाह बने हैं। गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कर्मचारी सर्वेश ने पैसे लिए है। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img