Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की हरि सिंह ढिल्लों को जिताने की अपील

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर नगर के आधारशिला दा स्कूल में आयोजित मतदाता सम्मेलन में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मतदाताओं से वोट देने की अपील की। राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओ को मतदान के लिए प्रेरित कर बूथों तक पहुंचाने की अपील भी की।

गुरुवार को नगर के जलीलपुर मार्ग स्थित आधारशिला स्कूल में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा द्वारा मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियों को मतदाताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराधियों का सफाया हो रहा है।

पूर्व सरकारों में जो अपराधी जनता में भय फैलाकर लूटने का काम करते थे। भाजपा शासनकाल में ऐसे अपराधियों को जेलों में डाला गया है। इतना ही नहीं अपराधियों की संपत्ति भी जप्त की जा रही है। राज्य मंत्री ने कहां की भाजपा शासनकाल में सरकार बनने से पहले किए गए वायदों को पूरा किया जा रहा है।

44 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर के साथ ही तीन तलाक व एनआरसी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर वायदों को पूरा करने का काम किया गया है। मतदाता सम्मेलन में राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों को भारी मतों से विजई बनाने की जोरदार अपील भी की। कार्यक्रम को आभा सिंह, भाजपा विधायक कमलेश सैनी, विवेक कर्णवाल, विकास गुप्ता रॉकी, अवनीश त्यागी, हरेंद्र मलिक, पुष्कर सिंह, धर्मेंद्र प्रजापति, पुखराज सैनी आदि ने संबोधित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img