Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

गोदाम में विस्फोट, पांच की मौत

  • मेरठ में अवैध रूप से संचालित हो रहा था पटाखा गोदाम पटाखा फैक्ट्रियों में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहियानगर क्षे ा लोहियानगर कालोनी के एम पाकेट स्थित आवासीय दो मंजिला आतिशबाजी के गोदाम में दिन निकलते ही जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गोदाम पूरी तरह जमींदोज हो गया। वहीं आसपास कई घरों की दीवारें और छत व बिजली का पोल उखड़कर दूर जा गिरा।

11 18

विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। लोहियानगर थाना क्षे ा लोहिया नगर एम पॉकेट कालोनी में शास् ाीनगर निवासी अशोक गुप्ता का एम-307 व 308 में आवासीय प्लॉट हैं। दोनों प्लॉट पर दो मंजिला गोदाम बना रखे हैं।

शास् ाीनगर निवासी गौरव गुप्ता और आलोक रस्तौगी ने महीनों पहले दोनों गोदाम किराये पर ले रखे हैं। दोनों गोदाम में बिहार राज्य के जिला भोजपुर के पांच छह लोग रह रहे थे। गौरव ने साबुन की एजेंसी ले रखी है। वहीं, आवासीय गोदाम में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी के लिए बड़े पैमाने पर बम पटाखे तैयार किए जा रहे थे। मंगलवार सुबह सात बजकर पांच मिनट पर आतिशबाजी के गोदामों में विस्फोट हो गया।

21 18

धमाका इतना तेज था कि दोनों गोदाम खंडहर में तब्दील हो गए। वहीं, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग महिलाएं व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से आसपास दो सौ मीटर तक दूर बने घरों की दीवारें व छत और खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर की ओर भागे। गोदाम में चार बार हुए धमाके से बिल्डिंग का मलबा और र्इंट 100 मीटर दूरी तक इधर-उधर जा बिखर गये।

मौके पर फायर ब्रिगेड और एनडीआरएएफ की टीम पहुंची। सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व एसपी सिटी पीयूष कुमार व सीओ कोतवाली अमित कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक बिहार के जिला भोजपुर निवासी हैं। वहीं घायलों में लोहिया नगर एल ब्लॉक निवासी अ‍ोमकार व उसका पौ ा कार्तिक 4 वर्ष, लोहियानगर निवासी आसमा 37 वर्ष, सरोज, सोनाक्षी 8 वर्ष, करण 5 वर्ष, रोहित 4 वर्ष मेडिकल में भर्ती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img