Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: युवक ने घर में घुसकर नाबालिक से छेड़छाड़ की जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मंगलवार को घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। तभी पथरी बहादरपुर निवासी जाबिर घर में घुस आया।

आरोप है कि बेटी से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। विरोध किया तो बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ज्वालापुर कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img