Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Sharad Purnima 2023: यहां जानें किस दिन मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा, पढ़ें शुभ मुहूर्त और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनातन धर्म में अश्विन महीने की शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा का बेहद खास महत्व होता है। इस महीने में शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। वहीं, इस वर्ष यह तिथि 28 अक्टूबर को पड़ रही है। साथ ही इस दिन साल का अखिरी चंद्रग्रहण भी लग रहा है। जिससे यह पूर्णिमा और भी खास हो गई है। चलिए जानते ​इसकी पूरी जानकारी..

55 11

तिथि-मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक शरद पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका समापन अगले दिन 29 अक्टूबर को रात में 01 बजकर 53 मिनट पर होगा। उदया तिथि और पूर्णिमा के चंद्रोदय का समय दोनों ही 28 अक्टूबर को हो रहा है, इसलिए 28 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ

59 6

पौराणिक मन्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसके अलावा, शरद पूर्णिमा पर रातभर खुले आसमान के नीचे रखी खीर खाने का महत्व है। इसका महत्व खासकर चांदी के बर्तन में होता है।

क्यों रखते हैं चांद की रोशनी में खीर

56 10

मान्यता है कि रात भर चांद की रोशनी में शरद पूर्णिमा पर खीर रखने से उसमें औषधीय गुण आ जाते हैं। फिर अगले दिन सुबह-सुबह इस खीर का सेवन करने पर सेहत अच्छी रहती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img