Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

फर्नीचर कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

  • फायरिंग के बाद बदमाश मौके से हो गए फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र शालीमार गार्डन में नकाबपोश बदमाशों ने फर्नीचर कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सरेआम फायरिंग होते देख आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि फायरिंग से कारोबारी को कोई नुकसान नहीं हुआ। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी की।

मकबरा डिग्गी निवासी चांद पुत्र हबीब का लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र शालीमार गार्डन में फर्नीचर बनाने का कारखाना है। बुधवार देर रात चांद अपने कारखाने में था। उसी समय बाइक पर तीन नकाबपोश युवक पहुंचे और पिस्टलों से कारखाने की तरफ फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देख आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए।

Untitled 1 copy

हालांकि कारोबारी चांद को कोई नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में कारोबारी से जानकारी की। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। कारोबारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की छानबीन में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img