Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023: भारत का सेमीफाइनल पहुंचना तय, श्रीलंका को 302 रन से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में लगातार 7वां मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अपने 7वें मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। भारत ने लगातार दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है। इससे पहले एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर समेटा था।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 92 रन शुभमन गिल ने बनाए। वहीं, विराट कोहली 88, श्रेयस अय्यर 82 और रवींद्र जडेजा 35 रन बनाकर आउट हुए। इस विश्व कप में टीम इंडिया ने पहली बार भारत ने 350 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले छह मैच में भारत ने एक बार भी 300 रन भी नहीं बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में शमी ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले। बुमराह और जडेजा ने एक विकेट लिया।

शमी का जवाब नहीं
मोहम्मद शमी ने एक बार फिर पांच विकेट अपने नाम किए। इस विश्व कप में वह तीन मुकाबलों में 14 विकेट ले चुके हैं। जब शमी गेंदबाजी के लिए आए तो श्रीलंका का स्कोर 14/4 था और जब उन्हें गेंदबाजी से हटाया गया तो श्रीलंका को स्कोर 49/9 था। शमी ने पांच ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिए। वह भारत के लिए विश्व कप में कुल 45 विकेट ले चुके हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय हैं।

बुमराह-सिराज की शानदार शुरुआत
जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर यह साफ कर दिया था कि श्रीलंका के लिए यह मैच जीतना मुश्किल होगा। इसके बाद सिराज ने अगले ही ओवर में दो विकेट लेकर यह भी साफ कर दिया था कि भारत की बड़ी जीत तय है। अंत में शमी ने पांच विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

गिल-श्रेयस और जडेजा के बल्ले से निकले रन
भारत के लिए इस मैच में सबसे सुखद पहलू यह रहा कि टीम की कमजोर कड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में भारत ने सिर्फ दूसरी बार पहले बल्लेबाजी की और अच्छा स्कोर बनाया। शुरुआती छह मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए चिंता यही थी कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की परीक्षा नहीं हुई थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने छोटा स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाजों ने इस पहाड़ जैसा साबित किया था।

भारत शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने अब तक बड़े स्कोर नहीं बनाए थे। इस मैच में श्रेयस और गिल शतक से चूके वहीं, जडेजा ने डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। डेथ ओवर में श्रेयस-जडेजा ने तूफानी बल्लेबाजी की। ऐसे में टीम इंडिया की हर कमजोरी दूर होती दिख रही है।

विराट-गिल ने किया कमाल
हर मैच में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में सिर्फ दो गेंद खेलकर आउट हो गए तो भारतीय फैंस चिंतित हो गए थे। क्योंकि, गिल ने अब तक बड़ी पारियां नहीं खेली थीं। इसी वजह से उन्होंने शुरुआत में अपना समय लिया और फिर तेजी से रन बनाने लगे। विराट और गिल ने शानदार साझेदारी की। इन जोड़ी ने न ते रन रेट कम होने दिया और न ही विकेट फेंका। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की। हालांकि, दोनों बल्लेबाज अपने शतक से चूक गए, लेकिन सुखद पहलू यह था कि किसी ने भी शतक पूरा करने के लिए रनों की गति के साथ समझौता नहीं किया।

राहुल फेल तो अय्यर चले
लोकेश राहुल एशिया कप से शानदार लय में हैं। वह लगभग हर मुकाबले में मध्यक्रम में आकर जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं और अधिकतर मौकों पर मैच खत्म करके या टीम को मुश्किल से निकालकर ही आउट होते हैं। इस मैच में उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन अब तक खराब शॉट खेलकर अपने विकेट फेंक रहे अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत में अपना समय लिया और नजरें जमते ही बड़े शॉट खेलने लगे। अय्यर ने 56 गेंद में छह छक्के और तीन चौके लगाए। वह लगातार दो छक्के लगाने के बाद आउट हुए। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के चलते भारत ने अंत के ओवरों में जमकर रन बटोरे।

जडेजा ने किया फिनिशर का काम
रवींद्र जडेजा भी लंबे समय से बल्ले के साथ कोई कमाल नहीं कर पाए थे। इस मैच में उन्होंने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। 48वें ओवर में श्रेयस आउट हुए और इस समय तक जडेजा 14 गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए और 10 गेंदों में 21 रन जड़ दिए। वह आखिरी गेंद में रन आउट हुए, लेकिन भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंच चुका था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img