Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

हर ब्लॉक से एक महिला प्रधान सम्मानित

  • आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे विकास कार्यों को सराहा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार को मिशन शक्ति अभियान-2023 फेज-4 के क्रम में जनपद स्तर पर महिला ग्राम प्रधानों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। आयुक्त सेल्वा कुमार जे. ने महिला प्रधानों को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के विषय में अवगत कराया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए प्रत्येक विकास खंड की एक महिला ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनपद मेरठ में सर्वप्रथम लाइब्रेरी की स्थापना करने के लिए ग्राम प्रधान नंगली किठौर विकास खंड-माछरा एवं ग्राम प्रधान कुशावली हेमलता विकास खंड सरधना ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने कार्यशाला का शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम महिला ग्राम प्रधानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों ने दी।

ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अन्तर्गत कराये गये कार्यों का वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। तत्पश्चात महिला ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे कार्यों तथा विकास के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की। ग्राम प्रधान कुशावली हेमलता विकास खंड-सरधना, ग्राम प्रधान अम्हैड़ा आदिपुर ऋचा सिंह विकास खंड-रजपुरा, ग्राम प्रधान कलंजरी सविता विकास खंड-जानीखुर्द, ग्राम प्रधान नंगली किठौर ब्रजबाला विकास खंड-माछरा ने विचार व्यक्त किये।

आयुक्त ने ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे आधार शिला, लाइब्रेरी, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी सेंटर, आरआर सी सेंटर, जल जीवन मिशन, ओपन जिम आदि की प्रशंसा की तथा उपलब्ध जन-सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं निरन्तरता बनाये रखने के लिए बेहतर रणनीति तैयार करने के लिए सुझाव भी दिये। ग्राम पंचायतों को कुपोषण मुक्त करने, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों के लिये उचित खानपान पर विशेष ध्यान रखने के लिये सुझाव दिये।

उन्होंने कहा कि महिला ग्राम प्रधानों में नेतृत्व का विशेष गुण होता है और पर्यावरण महिला व बच्चों के विकास के सम्बंध में बेहतर रणनीति भी बना सकती है। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने महिला ग्राम प्रधानों को स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे-मील की जांच करने तथा बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण करने के लिए सुझाव दिया गया।

उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों को समय-समय पर ग्राम पंचायत में भ्रमण करने और महिलाओं की सुरक्षा एवं विकास के लिये बेहतर व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ श्रीमती रेनू श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित महिला ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img