Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने उठाए सार्थक कदम: सुरेश राणा

  • शामली, थानाभवन और कांधला में मतदाता सम्मेलन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने स्नातक और शिक्षक मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों सार्थक कदम उठाए हैं, जिस कारण भाजपा सरकार में लगातार प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।

थानाभवन के टाउन हाल में आयोजित मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मतदाताओं से अपील की कि वह इस चुनाव में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद देकर विजई बनाएं। राणा ने कहा कि आज उप्र में योगी जी की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों सार्थक कदम उठाए हैं, जिस कारण ही भाजपा की योगी सरकार में लगातार प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा के स्रातक और शिक्षक के सीट पर दोनों उम्मीदवार विजयी होकर लखनऊ में पहुंचेंगे तो, विधान परिषद में भी आप लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने का काम करेंगे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में अराजकता और दहशत का माहौल रहता था, लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में पूज्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से गुंडातत्व उप्र से पलायन कर गए हैं। उन्होंने स्रातक मतदाताओं और शिक्षक मतदाताओं से अपील की कि वह एक दिसंबर को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को अपना मत देकर विजई बनाएं।

इस दौरान डा. रामजीलाल कश्यप, आनंद पुंडीर, राजेंद्र मादलपुर, सोमवीर ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, संगीत गोयल, डा. नीरज सैनी, अर्पण सैनी, मनोज शर्मा, सतेंद्र त्यागी, अदीब खान, सरोज देवी, प्रदीप वर्मा, सहाब सिंह, विजयपाल सिंह, डा. प्रतिभा सैनी, नीलम देवी, चंद्रशेखर प्रसाद आदि रूप से उपस्थित रहे।

शामली में टंकी रोड स्थित राजा राणा मंडप में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए भगाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में। देश के युवाओं को मोदी जी से बड़ी अपेक्षाएं हैं। विधायक ने कहा कि शिक्षक और स्रातक के वोटर अपनी वोट भाजपा प्रत्याशियों को देकर देश की प्रगति में आहुति दें। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रसन्न चौधरी और संचालन जिला मंत्री विवेक प्रेमी ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img