Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Dhanteras 2023: इस मनाया जाएगा धनतेरस 2023 का त्योहार, यहां जाने शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिवाली आने में बस कुछ की दिन बचे हैं। वहीं, अभी से लोग दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं। दिवााली हिंदू धर्म का सबसे मुख्य त्योहार है। सालभर के इस पर्व का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही यह त्योहार पूरे पांच दिन तक मनाया जाता है। जिसमें धनतेरस से इसकी शुरूआत होती है और भाई दूज तक मनाया जाता है।

32 4

बताया जाता है कि, धनतेरस का त्योहार त्रयोदशी तिथि में मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी जी, कुबेर महाराज और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन कोई चीज या वस्तु खरीदने से संपत्ति में कई गुणा वृद्धि होती है। इसलिए लोग धनतेरस क दिन सोना,चांदी, बर्तन आदी खरीदा करते हैं। तो ​चलिए जानते हैं इस वर्ष यानि 2023 में धनतेरस का त्योहार कब मनाया जा रहा है?….

33 3

इस दिन मनाया जाएगा धनतेरस-2023

इस साल धनतेरस 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी।

34 4

धनतेरस पूजन विधि और मुहूर्त 2023

35 3

  • धनतेरस के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है।
  • धनतेरस के दिन शाम के वक्त यानी प्रदोष के दौरान काल शुभ मुहूर्त में उत्तर की ओर कुबेर और धन्वंतरि देव की प्रतिमा स्थापित करें।
  • साथ ही मां लक्ष्मी व गणेश जी की भी प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। फिर दीप प्रज्वलित करें और विधिवत पूजी शुरू करें।
  • सभी देवों को तिलक लगाएं। इसके बाद पुष्प, फल आदि चीजें अर्पित करें।
  • कुबेर देवता को सफेद मिष्ठान और धन्वंतरि देव को पीले मिष्ठान का भोग लगाएं।
  • पूजा के दौरान ‘ऊँ ह्रीं कुबेराय नमः’ इस मंत्र का जाप करते रहें।
  • भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए इस दिन धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

खरीदने के शुभ मुहूर्त

36 3

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 40 मिनट के बीच है। इसके अलावा यदि आप इस समय खरीदारी से चूक जाते हैं, तो 11 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट से दोपहर 1 बजकर 57 मिनट के बीच सामान खरीद सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img