Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Diwali Home Remedies: दिवाली 2023 पर भूलकर भी न करें ये काम, यहां जानें लक्ष्मी जी को प्रसन्न करनें के लिए कुछ अचूक उपाय

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिवाली 2023 के लिए देशभर में खास तैयारी चल रही हैं। वहीं, इस पावन पर्व में पौराणिक कार्य भी हैं। जिनको करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। तो वहीं, कुछ ऐसे कार्य हैं जिनको नहीं करना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी रूष्ट हो जाती हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे दिवाली के कुछ अचूक उपाय जिनको करने से माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की दृष्टि आप पर बनीं रहें। तो चलिए जानते हैं उन कार्यां और उपाय के बारे में…

34 6

दिवाली 2023 पर करें ये काम

35 5

  • दिवाली के दिन प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ एवं सुन्दर वस्त्र धारण करें।
  • दिन में पकवान बनाएं और घर सजाएं। अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें।
  • शाम को पूजा से पहले पुनः स्नान करें।
  • इसके बाद लक्ष्मी-गणेश की विधि-विधान से पूजा करें।
  • व्यावसायिक प्रतिष्ठान, गद्दी की भी विधिपूर्वक पूजा करें।
  • घर के मुख्य द्वार पर दिपक जलाएं।

दिवाली 2023 पर भूलकर भी न करें ये काम

33 6

  • दिवाली के दिन घर के प्रवेश द्वार पर या घर के अंदर कहीं भी गंदगी न रहने दें।
  • इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से खाली हाथ न लौटाएं।
  • दिवाली के दिन जुआ न खेलें, शराब पीने और मांसाहारी भोजन लेने से बचें।
  • भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति न रखें, जिसकी सूंड दाहिनी ओर हो।
  • किसी को लेदर से बना तोहफा, धारदार तोहफा और पटाखे न दें।
  • दीपावली के दिन न कर्ज दें और न लें।
  • पूजा स्थल को रात भर खाली न छोड़ें। उसमें इतना घी या तेल डालेंं की वह पूरी रात जलता रहे।

दिवाली 2023 के कुछ अचूक उपाय दिवाली उपाय

32 6

  • दिवाली की रात पूजा के दौरान मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग अर्पित करें।
  • लक्ष्मी जी को खीर या फिर दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
  • गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और उनको मोदक या फिर लड्डू का भोग लगाएं।
  • वहीं कुबेर देवता को साबुत धनिया चढ़ाएं।
  • मान्यता है कि दिवाली पर ऐसा करने से लक्ष्मी-गणेश और कुबेर प्रसन्न होंगे और आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img