Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

दीपावली पर सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी नवाया शीश, संतों से की मुलाकात

लखनऊ ब्यूरो |

अयोध्या: भव्य दीपोत्सव पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीपावली की सुबह प्रातः श्री हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्मभूमि पहुंचकर भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किये और जनमानस के सुखी-स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संतों से मुलाकात की और कहा कि 90 के दशक में यहां कर्फ्यू लगता था, मगर अब दुनिया अयोध्या की तरफ आकर्षित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने दीपावली के पर्व पर देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ मणिराम दास जी की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के पास पहुंचे। यहां उन्होंने महंत श्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना।

साथ ही मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल भी पहुंचे। यहां सीएम ने कौशल किशोरदास जी महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कारसेवकपुरम में साधु संतों के साथ बैठक की और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा की। साथ ही साधु संतों के साथ अल्पाहार किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य व साधु संत मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img