Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

लोकदल 80 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: बिजेन्द्र सिंह

  • पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा है किसान, देश में 77 प्रतिशत हैं धरतीपुत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा किसान है। देश में 77 प्रतिशत धरतीपुत्र हैं, उनके लिए एमएसपी पर कानून कहां है? वेस्ट यूपी में इस समय किसान भागीदार हैं। वो ही गन्ना पैदा करता है। मिल वाले किसानों से गन्ना मांगते हैं, लेकिन उनका मूल्य देने को तैयार नहीं है।

पार्टी यूपी में अस्सी सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। रालोद के मुखिया जयंत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले सालों से किसानों के हित के लिए उन्होंने कितने आंदोलन किये हैं। हमारी पार्टी किसानों के हित की बात कर रही है। लोकदल पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव बिजेन्द्र सिंह का रविवार को वेस्ट यूपी के मेरठ में पहला दौरा था। राष्ट्रीय महासचिव पार्टी के रोड शो में जुलूस की शक्ल में किसानों की ताकत का अहसास कराते हुए गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे।

उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान रालोद के मुखिया पर निशाना साधा। रालोद ने पिछले सालों में किसान हित में कितने आंदोलन किये। यह सभी जानते हैं। जयंत की अपनी लड़ाई है। हमारी किसानो की लड़ाई है। लोकदल सर्वप्रथम किसानों की पार्टी है। किसानों की सबसे पहले आवाज उठानी वाली चौधरी चरण सिंह की लोकदल पार्टी ही है। यह गरीब किसानों मजदूर की आवाज उठाती आई है। देश में 77 प्रतिशत आबादी किसानों की है, लेकिन किसानों के लिए एमएसपी पर कानून नहीं बनाया। जब तक किसान के प्रोडक्ट की एमआरपी नहीं होगी, तब तक किसान खुशहाल नहीं होगा।

08 20

किसान आत्महत्या कर रहा है। विपक्ष के इंडिया गठबंधन के नेता पर कहा कि वे प्रधानमंत्री का दावेदार किसको बनायेंगे। उनके पास कोई नेता नहीं है। भाजपा पार्टी के साथ गठबंधन की बात पर कहा कि जो राष्टÑवाद की बात करता है और राष्टÑहित की बात करता है।

जो भारत की बात करेगा। उसका समर्थन करते हैं। वो हमारे साथ हाथ बढ़ायेगा। उसके साथ रहेंगे। लोकसभा चुनाव पर राष्ट्रीय महासचिव बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चल रही है। लोकसभा चुनाव पर राष्ट्रीय महासचिव बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बिजेंद्र सिंह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

शहर लोकदल के बैनर और होर्डिग्स से पाट दिया गया था। ये नजारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरणसिंह के समय को स्मरण करा गया है। चौधरी चरणसिंह के पीछे कभी इतनी पब्लिक हुआ करती थी। जो बिजेंद्र सिंह के रोड शो में दिखाई दी। इतने ट्रैक्टरों का काफिला दूसरे दलों के रोड शो में कभी नहीं दिखा। लोकदल के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद बिजेन्द्र सिंह अपने गृह जनपद पहली बार आ रहे थे।

उनके स्वागत में लोगों ने पलक-पांवड़े बिछा दिये थे। काशी टोल से जैसे ही उनके साथ गाड़ियों का काफिला चला तो एनएच-58 भी जाम हो गया। जाम से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। उनके स्वागत में रोड शो में बड़ी तादाद में लोग उमड़ पड़े। जगह-जगह रोककर उनका स्वागत किया गया। एक तरह से रोड शो के जरिये बिजेन्द्र सिंह ने अपनी ताकत का अहसास कराया। बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये रोड शो काशी टोल से आरंभ होकर सर्किट हाउस पहुंचा, जहां से मवाना तक रोड शो हुआ। बिजेन्द्र सिंह भव्य स्वागत से अभिभूत दिखाई दिये। दरअसल, लोकदल पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव बिजेन्द्र सिंह का रविवार को वेस्ट यूपी के मेरठ में पहला दौरा था। बिजेन्द्र सिंह मूल रूप से मेरठ के ही रहने वाले हैं। इसलिए भी गृहजनपद में भव्य स्वागत जनता ने किया।

राष्ट्रीय महासचिव अपने पार्टी के रोड शो में जुलूस की शक्ल में किसानों की ताकत का अहसास कराते हुए गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। कंकरखेड़ा से लेकर छावनी क्षेत्र जाम से जूझता रहा। रोड शो में बड़ी तादाद में किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे थे। इस तरह का रोड शो हुआ, जिसका अनुमान प्रशासन को भी नहीं था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img