Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

गंगा किनारे बसने लगा तंबुओं का शहर

  • पुलिस ने हटवाये प्रतिबंधित क्षेत्र से श्रद्धालुओं के शिविर
  • श्रद्धालुओं के गंगा घाट पहुंचने का सिलसिला तेज

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित होने वाला गंगा मेले में उद्घाटन के दूसरे दिन मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं के साथ मेले में पर्याप्त दुकानदार भी शुक्रवार शाम तक मेला स्थल पर नहीं पहुंच पाए थे।

25 15

जिला पंचायत की कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान मेले को ऐतिहासिक बनाने की कवायद परवान चढ़ते नजर नहीं आ रही है। उद्घाटन के दूसरे दिन मेले में श्रद्धालुओं की संख्या और जिला पंचायत की तैयारियां और वादे धराशायी होते नजर आ रहे थे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला प्रशासन और पुलिस कितनी सतर्क है। इसका अंदाज मात्र इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन वाच टावरों से पुलिस मेले में आने वाले असामाजिक और शरारती तत्वों पर नजर रखनी थी।

उन वाच टावरों को पर कई नेताओं के बड़े-बडेÞ होर्डिंग लगे नजर आये। वहीं, महिलाओं के लिए बनाये गये चेजिंग रूम पर भी होर्डिंग नजर आये। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में प्रतिबंध के बाद बैरिकेडिंग के अंदर लगाएंगे शिविरों को उच्चाधिकारियों के बाद आदेशों के बाद उद्घाटन के दूसरे दिन पुलिस ने हटवा दिया। इस दौरान पुलिस के श्रद्धालुओं से तीखी नोकझोंक का सामना भी करना पड़ा।

पुलिस ने प्रतिबंध क्षेत्र में तंबू लगाने वाले श्रद्धालुओं को चेतावनी दी। गंगा किनारे मखदूमपुर गंगा घाट कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले गंगा मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया। मुख्य मार्ग से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित गंगा किनारे कई किलोमीटर की में तंबुओं की नगरी बसी नजर आने लगी।

कहीं मुंडन तो कहीं हुआ पूजन

27 13

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले गंगा मेले के दूसरे दिन हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वहीं के श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले कुआं पूजन और मुंडन संस्कार की रस्म गंगा किनारे अदा की।

युवती ने आत्महत्या करने को गंगनहर में लगाई छलांग

सरधना: शुक्रवार को नानू पुल पर आत्महत्या करने के लिए एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह उसकी जान बचाई। पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाया। सरूरपुर निवासी शालू पुत्री ओमवीर गृह-क्लेश के चलते तनाव में चल रही थी।

शुक्रवार सुबह युवती आत्महत्या करने के लिए नानू गंगनहर पुल पर पहुंच गई। युवती गंगनहर के पास टहलने लगी। इसके बाद मौका पाकर आत्महत्या करने के लिए गंगनहर में कूद गई। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह उसकी जान बचाई। पूछताछ करने पर युवती ने पुलिस के सामने अपनी पीड़ा रखी।

बताया कि गृह-क्लेश के कारण वह आत्महत्या करना चाहती है। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर युवती को शांत किया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी करने के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img