Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

अभिनेता विजय वर्मा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, कहा हमारे बीच में बहुत सारी चीजें एक जैसी हैं’।

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता विजय वर्मा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दानों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन है और अक्सर साथ ही देखे जाते है। ऐसे में फैंस इनसे जुड़ी हर चीज के बारे में जानना चाहते हैं।

74

हाल ही में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विजय ने अपने और तमन्ना के रिश्ते को लेकर बातचीत की। इस दौरान विजय वर्मा ने बताया की ‘हम दोनों अलग-अलग सिनेमाई दुनिया से आते हैं, लेकिन हमारे बीच में बहुत सारी चीजें एक जैसी हैं’।

76

विजय वर्मा ने तमन्ना को लेकर आगे कहा, ‘मुझे अभी काफी कुछ उनसे सीखना बाकी है। कितनी ही ऐसी चीजें हैं, जिन्हें वे एक अलग नजरिए से देखती हैं और समझती हैं। उनकी यही बातें हमारे रिश्ते को दिलचस्प बनाती हैं’।

75

अभिनेता ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा, ‘लोगों को हमारा रिश्ता एकदम चौंकाने वाला लगता है कि कैसे दो अलग दुनिया के लोग एक साथ आ रहे हैं, लेकिन हम दोनों के बीच में ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं। हमारे सोचने का तरीका, हमारे संस्कार और विश्वास एक जैसे हैं और वही सबसे ज्यादा मायने रखता है’।

72 1

विजय वर्मा ने कहा, ‘हम दोनों बहुत ही मेहनती हैं और जब हमें सफलता मिलती है तो हम साथ में एक-दूसरे की खुशियों का जश्न मनाते हैं। आपके पास कोई ऐसा इंसान है, जिससे आप अपनी खुशियां बांट सकते हैं, ये अहसास ही अपने आप में बेहद खूबसूरत है’।

73

इसके अलावा एक्टर ने अपने करियर को लेकर भी बात की और कहा, ‘मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि मैंने सबकुछ हासिल कर लिया है। अभी तो बहुत काम करना है। बहुत आगे जाना है। आज मैं जहां हूं, उसके लिए मैंने काफी मेहनत की है और मैं खुश हूं। अभी मैं बीच रास्ते में हूं और काफी कुछ करना अभी बाकी है। अपने इस सफर में मुझे ‘डार्लिंग’ और ‘दहाड़’ जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका मिला है, इससे मैं बेहद खुश हूं’।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img