Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

45 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद

  • स्नातक में 42.86 व शिक्षक चुनाव में 62.60% मतदान
  • कमिश्नर ने मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर का निरीक्षण किया
  • मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जनपदों में चुनाव संपन्न हुआ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी नौ जनपदों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने बताया कि उत्तर प्रदेश मेरठ खंड स्रातक एवं शिक्षक निर्वाचन में मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी नौ जनपदों में मिलाकर स्रातक के लिए 42.86 प्रतिशत व शिक्षक के लिए 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

डीएम के. बालाजी ने बताया कि मेरठ में स्रातक के लिए 43.63 प्रतिशत व शिक्षक के लिए 66.39 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी जनपदो में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढ़ग से मतदान संपन्न हुआ। मेरठ खंड स्रातक एवं शिक्षक निर्वाचन मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी नौ जनपदो में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने आज जनपद हापुड़, जनपद बुलंदशहर व जनपद मेरठ के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा वहां की गयी व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने बताया कि मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी नौ जनपदों में मिलाकर मेरठ खंड स्रातक एवं शिक्षक निर्वाचन में स्रातक निर्वाचन के लिए 113 मतदान केन्द्र व 372 मतदेय स्थल (सहायक बूथ सहित) बनाये गये हैं तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 111 मतदान केन्द्र व 116 मतदेय स्थल (सहायक बूथ सहित) बनाये गये। सभी नौ जनपदों में मतदान सुबह ठीक आठ बजे से प्रारंभ हुआ।

03 1

आयुक्त ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय हापुड़, विकास खंड कार्यालय हापुड़, विकास खंड कार्यालय गुलावठी बुलंदशहर, विकास खंड कार्यालय खरखौदा मेरठ, डा. अम्बेडकर डिग्री/इंटर कालेज गढ़ रोड, मेरठ सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने वहां बूथ पर बनाये गये पोलिंग एजेंटों से वार्ता कर मतदान की सुचिता व पारदर्शिता की जानकारी ली। उत्तर प्रदेश मेरठ खंड स्रातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए जनपद में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्षी ढ़ग से संपन्न हुआ। मतदान ठीक प्रात: आठ बजे प्रारंभ हुआ।

02

जनपद में मतदान के लिए बनाये गये 107 बूथों पर मतदान निर्विघ्न व सूचितापूर्ण ढ़ग से संपन्न हुआ। मेरठ में स्रातक के लिए 77 बूथ व 31 मतदान केन्द्र तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 30 बूथ व 30 मतदान केन्द्र बनाये गये। ये जानकारी डीएम के. बालाजी ने दी।

उन्होंने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। डीएम के. बालाजी ने आज कैलाश प्रकाश स्टेडियम, राजकीय इंटर कालेज, देवनागरी इंटर कालेज, डा. अम्बेडकर डिग्री/इंटर कालेज गढ़ रोड, विकास खंड कार्यालय दौराला, विकास खंड कार्यालय सरधना व विकास खंड कार्यालय सरूरपुर खुर्द सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

मतदान केन्द्र पर उन्हें बनायी गयी कोविड हेल्प डेस्क संचालित मिली जिसमें थर्मल स्कैनिंग, मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था मिली। जिसमें लोगों को मास्क दिये जा रहे थे, सैनिटाइजर से हाथो को सैनिटाइज किया जा रहा था व थर्मल स्कैनिंग से बुखार नापा जा रहा था।

डीएम के. बालाजी मतदान के दौरान भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर मतदान की व्यवस्थाओं को देखा। निर्वाचन आयोग द्वारा हर मतदेय स्थल (बूथ) पर 1-1 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किया गया है। जनपद में मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मतगणना तीन दिसंबर को, मतपेटियां सुरक्षा घेरे में

मेरठ और सहारनपुर खंड के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिये हुए मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच परतापुर के गगोल स्थित कताई मिल में स्ट्रांग रूम में सील करके रखवा दिया गया। अब तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी। डीएम के. बालाजी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान होने के बाद शाम पांच बजे के बाद सभी मतदान केन्द्रों से मतपेटियों को सील्ड करने के बाद परतापुर स्थित कताई मिल में बनाए गए स्ट्रांग रुम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया। कताई मिल की सुरक्षा के लिये अर्द्ध्रसैनिक बलों के अलावा पुलिस की तैनाती की गई है।

जनपद में स्नातक के लिये 77 बूथ और 31 मतदान केन्द्र बनाये गए थे। शिक्षक निर्वाचन के लिये 30 बूथ और 30 मतदान केन्द्र बनाये गए थे। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियां कताई मिले में पहुंचा दी गई थी। मतगणना का कार्य तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से शुरु होगा। दो स्ट्रांग रूमों में रखी गई मतपेटियों को सीसीटीवी कैमरे के घेरे में रखा गया है। देर शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भाजपा के बडे नेताओं ने किया मतदान

एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार को हुए मतदान में भाजपा के तमाम बडेÞ नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि महानगर की टीम विधान परिषद के लिए मेरठ-सहारनपुर शिक्षक, स्नातक सीट के चुनाव के लिए मतदान में शामिल हुए। मतदान प्रात: 8:00 शुरू हुआ और शाम 5:00 बजे तक चला।

इसी क्रम में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने परिवार सहित मतदान स्थल आवास विकास परिषद कार्यालय शास्त्री नगर में मतदान किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने मतदान स्थल चंद्रलोक प्राइमरी विद्यालय साबुन गोदाम में मतदान किया। दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने मतदान स्थल अंबेडकर कॉलेज गढ़ रोड पर मतदान किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई में मतदान स्थल डीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार पर मतदान किया। युवा भाजपा नेता गौरव गोयल ने सदर में कमान संभाली। उन्होंने पहले परिवार सहित खुद मतदान किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं के सहयोग से मतदाताओं को घर-घर से बुलाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया।

मतदान के अलावा केंद्र पर पूरे दिन डटे रहे। मतदान करने के पश्चात सभी जनप्रतिनिधि व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल मतदान केंद्रों पर भ्रमण के लिए गए, वहां जाकर चुनाव में मतदान में लगे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि करोना काल में भी सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर चुनाव की व्यवस्था संभालने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने संक्रमण से बचाव करते हुए मतदान कार्य संपन्न कराने में योगदान दिया है।

इनकी किस्मत मतपेटियों में कैद, स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी

दिनेश गोयल (भाजपा), हेम सिंह पुंडीर (माध्यमिक शिक्षक संघ), जितेन्द्र गौड़ (कांग्रेस), शमशाद अली (सपा), अकबर शर्मा, अजय गौतम, अतुल्य कुमार, अफरोज खान, अमित भारद्वाज, अर्चना शर्मा, आशाराम निमेष, डा. उर्मिला राजपूत, ऊषा चन्द्रा, कंवलजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार, जितेन्द्र चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप कुमार, प्रिंस कंसल, मानवीर सिंह, राहुल कुमार, ललित राणा, विद्या गौतम, श्रीभगवान शर्मा, सुनील त्यागी, सुरेन्द्र पाल सिंह, सुशील सिंह, सलेकराम चौधरी, संजीव कुमार, डा. हरविन्द्र कुमार।

शिक्षक सीट के प्रत्याशी

ओमप्रकाश शर्मा (माध्यमिक शिक्षक संघ), श्रीचंद शर्मा (भाजपा), धर्मेन्द्र कुमार (सपा), अरविंद सिंह, डा. उमेशचंद्र त्यागी, कुलदीप मलिक, नितिन तोमर, रजनीश चौहान, डा. राजपाल त्यागी, रामपाल सिंह जांगड़ा, स्वराजपाल दूहण, समीर कुमार, सुशील कुमार, ज्ञान प्रकाश गुप्ता।

इन बूथों पर डाले गए वोट

स्नातक के लिये शहर में 26 बूथ बनाए गए थे। इसमें तेजगढ़ी में छह, मोदीपुरम चार, परतापुर और कैंट दो-दो, कंकरखेड़ा पांच, साबुन गोदाम और शोभापुर में तीन-तीन बूथों पर मतदान हुआ। दौराला, सरधना में तीन तीन बूथ, सरूरपुर और जानी खुर्द, रजपुरा, खरखौदा, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, माछरा, रोहटा में दो-दो बूथ और मवाना में चार बूथ बनाए गए थे। जबकि शिक्षक चुनाव के लिये 11 बूथ बनाए गए थे।

शाम पांच बजे के बाद मतदान की स्थिति

    जिला                    स्नातक               शिक्षक

  • सहारनपुर               40.97              67.68
  • मुजफ्फरनगर           47.06              59.41
  • शामली                  55.71              70.92
  • मेरठ                    43.63              66.39
  • बागपत                  41.10             69.51
  • गाजियाबाद              35.35             45.24
  • हापुड़                    41.80             69.17
  • बुलंदशहर               44.93             65.04
  • गौतमबुद्भनगर          35.27              50.11
  • कुल                     42.86             62.60
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img