Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

ब्लैक कोबरा रेस्क्यू कर आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा

  • एक ग्रामीण के घर में घुस गया था कोबरा
  • दुलर्भ प्रजाति का है कोबरा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के निकटवर्ती ग्राम पुरुषोत्तमपुर में एक ग्रामीण के घर में दुर्लभ प्रजाति का कोबरा घुस जाने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यु कर सुरक्षित आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा।

ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी नेपाल सिंह पुत्र मुकंदी सिंह के घर में एक दुर्लभ प्रजाति का ब्लैक कोबरा सांप आ गया। जिसे देख कर परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी जिस पर रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर आरक्षित वन क्षेत्र सहानपुर कक्ष संख्या आठ मैं सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कोबरा दुर्लभ प्रजाति का है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img