Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मेरठ महानगर में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना महामारी से बचाव के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने पूरे महानगर के हर नुक्कड़ और चौराहों पर खड़े होकर लोगों को मास्क वितरित किए। इस दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को कोराना महामारी से बचने के लिए सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हाथ धुलने और भीड़ से बचने की सलाह दी। सड़क पर दौड़ रहे रिक्शा चालकों, आटो चलाने वालों को भी मास्क बांटे और हाथ को सैनिटाइज कराते हुए सवारियों को सैनिटाइजेशन का ख्याल रखने के तरीके सुझाए।

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने स्कूल जा रहे छात्र छात्राओं के हाथ सैनिटाइज कराए और मास्क देकर उन्हें भी सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात बताई। साथ ही भीड़ से बचकर रहने की सलाह दी। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक के विभाग प्रचारक विनोद, अवनीश महानगर कार्यवाह, अंकुश, अभिलाष, अमित, मनोज, शिवम, निशांत, रविंद्र व कपिल और समस्त स्वयंसेवक संघ के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img