जनवाणी संवाददाता |
बागपत: बालैनी गांव के रहने वाले किसान के बेटे दीपक राज यादव ने नेट जेआरएफ की परीक्षा उर्त्तीण कर सफलता को हासिल किय है। उन्होंने यह राजनीति शास्त्र में 93.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता के झंडे गाडे है। दीपक राज यादव ने बताया कि अभी हाल में हुई 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में भी उनका चयन हुआ था और अब एक ओर सफलता उनको हाथ लग गयी।
वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रामकुमार, माता अमरवती, भाई प्रोफेसर हवा सिंह, राजनीतिक शिक्षक नितिन यादव, दोस्त डीपी यादव, पुनीत, गुलशन को देते है और उनके मार्गदर्शन से वह आज कामयाबी को छू रहे है। दीपक के नेट परीक्षा करने पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।

