Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

भाजपा किसानों के हित में कर रही कार्य: विजय

  • पूर्व संगठन मंत्री के पिता की शोकसभा में पहुंचे राज्यमंत्री

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री चंडीगढ़ के पिता की शोकसभा में सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे। कैबिनेट मंत्री व विधायकों ने पहुंचकर सांत्वना दी। क्षेत्र के रतीन्द्र त्यागी पूर्व में चंडीगढ़ में भाजपा के संगठन मंत्री रह चुके है। उनके पिता डॉ नानक चंद त्यागी का देहांत हो गया था। बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश विजय कश्यप ने शोक सभा में पहुंचकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन प्रदेश में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में भी हिस्सा लेंगी।

उसमें भी जीत का परचम लहरायेगी। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा किसान व जवानों के हितों को ध्यान में रखकर काम करने वाली पार्टी है। केंद्र सरकार जो विधेयक पास किए है वह किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए है। अभी भी जो निणर्य लिया जायेगा वह किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जायेगा। विपक्ष विधयेक पर किसानों को बरगलाने का काम कर रहा है।

इस अवसर पर विधायक योगेश धामा, लोनी विद्यायक नन्दकिशोर गुर्जर, संजीव कुमार मेयर सहारनपुर, संगठन सह मंत्री उत्तरांचल मनोज कुमार, कृष्णपाल पुंडीर चेयरमैन एफसीआई, आशा खेदड़ हरियाणा, पंजाब प्रदेश मंत्री अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, ब्लॉक जितेंद्र धामा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, समाजसेवी मनुपाल बंसल आदि शोकसभा में मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img