Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान

  • आग लगने के कारण बाधित हुआ बैंक का काम काज

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सुबह के समय शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने से बैंक में रखा फर्नीचर व कंप्यूटर आदि जलकर खाक हो गए। आग लगने से एक ओर जहां बैंक का कामकाज बाधित होकर रह गया है वही बैंक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक का सफाई कर्मचारी बैंक में सफाई कर रहा था। तभी अचानक उसे प्रबंधक के केबिन के बगल से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। सफाई कर्मी मयंक ने शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू से बाहर होती चली गई।

बैंक से धुआं उठता देख पड़ोस में रहने वाले लोग उधर को दौड़ पड़े और उन्होंने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक बैंक में रखे लाखों रुपए कीमत के कंप्यूटर, एसी व फर्नीचर सहित कई अन्य सामान जलकर खाक हो चुके थे।

07 2

बैंक के शाखा प्रबंधक मनोहर लाल ने आग लगने से दस लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बैंक में रखा रिकॉर्ड पूरी तरह से सुरक्षित है। आग लगने के चलते बैंक का काम काज प्रभावित जरूर हुआ है लेकिन उसे पटरी पर लाने के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए गए बैंक संबंधित लेनदेन का कार्य अंबेडकर चौक स्थित ओबीसी शाखा से किया जाएगा। वहीं चेक संबंधित कार्य के लिए इस्माइलपुर स्थित पीएनबी बैंक शाखा पर अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img