Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पल्लवपुरम में होटल मालिक ने गोली मारकर की आत्महत्या

  • पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्रेटर पल्लवपुरम में होटल स्वामी ने बाथरूम में जाकर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। होटल स्वामी के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पल्लवपुरम फेस दो स्थित ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी स्थित फ्लैट में 50 वर्षीय विजयपाल वर्मा पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। विजयपाल का बेटा कार्तिक दिल्ली में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है, जबकि बेटी डीएमए स्कूल की छात्रा है।

परिजनों के मुताबिक विजयपाल का परतापुर में रॉयल एप्पल के नाम से होटल है। बृहस्पतिवार को विजयपाल की पत्नी पूजा कर रही थी और बेटी स्कूल गई हुई थी। इस दौरान विजयपाल बाथरूम में गए और अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी बाथरूम की ओर दौड़ी। दरवाजा बंद देख पत्नी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी विजयपाल के घर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा तोड़ा। विजयपाल का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने घटना की जानकारी ली।

03 34

पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि विजयपाल पर काफी कर्ज था और कर्जदार लगातार अपना पैसा मांग रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थान प्रभारी जयप्रकाश यादव का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में होटल स्वामी पर कर्ज होने की जानकारी मिली है। यह वजह भी आत्महत्या करने की हो सकती है। पिस्टल भी अवैध है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img