- भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पदाधिकारियों का स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शिक्षक एमएलसी में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की जीत पर भाजपाइयों ने खुशियां मनाई। उन्होंने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए जीत कर की है। भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
गुरुवार की देर शाम को भाजपा कार्यालय पर एमएलसी शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा की जीत पर खुशियां मनाई गई। एमएलसी प्रत्याशी के इतिहास में शर्मा गुट की जीत का सिलसिला तोड़ते हुए मेरठ सहारनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद जी ने 4800 के लगभग वोट से जीत दर्ज की जो कि आजतक की अधिकतम जीत है। जीत की खुशी की खबर मिलते ही जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने भाजपा कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उनका धन्यवाद किया जिस तरह दिन रात लगकर सभी ने जीत की नींव रखी और जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, विधानसभा संयोजक अजय संगल, जिला महामंत्री राजेन्द्र पंवार, आनंद पुंडीर, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, जिला मंत्री दिवाकर कश्यप, यशपाल पंवार, शक्ति सिंघल, प्रतीक गर्ग, पूरणचंद जाटव, निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल, डा. अनुराग शर्मा, मनोज रुहेला, मनीष भटनागर, मीनू संगल, प्रविता, रूबी चौधरी, सुखचैन वलिया, सुभम रंगीला, संजय बंसल, संजीव और मीडिया प्रभारी कपिल पंवार आदि मौजूद रहे।

