- रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वावधान में सर्दी के बचाव को चलाए अभियान के तहत कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों व उनके परिजनों को कंबल वितरित किए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी को कंबल वितरित किए। शुक्रवार को शहर के भैंसवाल रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में रोटरी क्लब शामली मिडटाउन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची जिलाधिकारी जसजीत कौर का डा़ नीलम शुक्ला ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कुष्ट आश्रम में रहने वाले लोगों को बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि क्लब द्वारा सर्दी से बचाव को किए जा रहे कार्यो से सभी को सीख लेनी चाहिए।
गरीबों तथा निसहाय लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। क्लब अध्यक्ष डा़ रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि गत 18 नवंबर से आगामी 15 दिसंबर तक क्लब द्वारा बढ़ती सर्दी से लोगों को बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जा रही है। जिसके अन्तर्गत कंबल भी वितरित किए जा रहे है।
कुष्ठ आश्रम में 35 कंबल वितरित किए गए। प्रोजेक्ट चेयरमैन डा़ नीलम शुक्ला ने बताया कि कम्बल वितरण चरणवार अलग अलग संस्थानों में और स्लम बस्तियों में चलेगा। कार्यक्रम में जोनल सेक्रेटरी डा़ अजय बाबू शर्मा, संदीप विश्वकर्मा, गोविंद कौशिक, निक्की आदि मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने डा. रीतिनाथ शुक्ला को संगठन की ओर से आए बेस्ट प्रेसीडेंट का प्रशस्ति पत्र सौंपकर बधाई दी।

