Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

जहर खाने से महिला की हालत बिगड़ी, पति पर आरोप

  • लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर का है मामला
  • गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट थानांतर्गत इत्तेफाक नगर में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के मायके वालों ने पति पर जहर देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इस संबंध में तहरीर दी है।

मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इत्तेफाक नगर का है। मोहल्ले के लोगों ने बताया के पति जाहिद बढ़ाना ने अपनी पत्नी शबनम को खाने में जहर देकर जान से मारने का प्रयास किया। एक साल पहले महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी।

आरोप है कि जिसके बाद पति ने पत्नी के घर पहुंच कर खाने में जहर दे दिया। जिसमें महिला की बेटी ने देखा तो चीख-पुकार सुन कर मोहल्ले के लोगों को बताया। महिला को आनन-फानन में निजी अस्पताल में कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने यह भी बताया महिला का पति महिला के मकान पर कब्जा करना चाहता है जिसको लेकर महिला के साथ आए दिन मारपीट करता रहता है।

महिला की तीन बेटियां हैं। महिला के पति की दूसरी भी पत्नी है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को यह भी बताया पति जाहिद अपराधिक किस्म का आदमी है। जिसकी शिकायत महिला ने कई बार पुलिस को की हुई है। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि तहरीर के आधार पर कारवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img