Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

डाकघर से पोस्टल आर्डर गायब, आरटीआई करना हुआ दुभर

  • जनपद के प्रधान डाकघर में भी करीब छह महीने से उपलब्ध नहीं हैं, 10 रुपये के पोस्टल आर्डर
  • मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक ने कहा कि अलीगढ़ में काफी समय से नहीं हो पा रही पोस्टल आर्डरों की छपाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डाकघरों में 10 रुपये का पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं होने से आरटीआई प्राप्त करने वाले लोग खासे परेशान हैं। वहीं कुछ छात्र जोकि रेलवे व अन्य विभागों में नौकरी के लिये आवेदन करते हैं। उन्हें भी 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की जरूरत पड़ती है, उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल डाक विभाग से 10 रुपये के पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं होने पर जहां एक तरफ सूचना प्राप्त करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी है। उन अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिनको सूचना देने से अब राहत मिल रही है।

डाकघरों से 10 रुपये का पोस्टल आर्डर गायब होने के कारण अब लोगों को सरकारी विभागों से आरटीआई प्राप्त करना दूभर हो गया है। पोस्टल आर्डर के डाकघरों में उपलब्ध नहीं होने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा मांगी जाने वाली सूचना को देने में असमर्थता जताते हुये पल्ला झाड़ लिया जाता है। डाक विभाग की इस उदासीनता के चलते उन अधिकारियों की बल्ले बल्ले हो रही है, जिनकी आरटीआई के अंतर्गत सूचना देने पर जांच में गर्दन फंस सकती है। ग्रामीण क्षेत्र के डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर करीब सात-आठ महीनों से गायब हैं।

24 8

जबकि जनपद के कैंट स्थित प्रधान डाकघर से भी करीब छह महीने से अधिक समय से पोस्टल आर्डर गायब हैं। मेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक अनुराग निखारे भी स्वीकार रहे हैं कि काफी समय से 10 रुपये के पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में वह विभाग के आला अधिकारियों को भी लिख चुके हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर मेरठ मंडल क्षेत्र में जो पोस्टल आर्डर की सप्लाई होती है। वह अलीगढ़ से होती है, काफी समय से वहां 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की छपाई के कार्य के बाधित होने की जानकारी मिल रही है।

इस रुपये के पोस्टल आर्डर के उपलब्ध नहीं होने से सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। युवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रेलवे व अन्य विभागों में नौकरी की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्रों को भी परेशानी हो रही है। वहीं अब जनता के बीच चर्चा जोर पकड़ रही है कि सूचना के अधिकार के अंतर्गत हर कोई विभागों से जानकारी मांग रहा था,

जिसमें कुछ मामलों में जानकारी देना अधिकारियों के लिये परेशानी खड़ी हो रही थी। हालाकि मामला कुछ भी चल रहा हो फिलहाल डाक विभाग में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर का टोटा पैदा हो गया है। जिसके चलते उन अधिकारियों से राहत की सांस जरूर ली है, जिनके विभाग की अधिकतर जानकारी जन सूचना अधिकार के अंतर्गत जनता द्वारा मांगी जा रही थी।

डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की कमी का मामला संज्ञान में हैं। इस संबंध में कई बार विभाग के आलाधिकारियों को पत्र भी लिखा जा चुका है। जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार मेरठ मंडल के डाकघरो में जो पोस्टल आर्डर की सप्लाई होती है,उसकी प्रिंटिंग प्रेस अलीगढ़ में हैं। काफी समय से उस प्रिंटिंग प्रेस पर 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की छपाई का कार्य बाधित है। उमीद है कि जल्द ही 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की व्यवस्था डाकघर में हो उसके लिये अधिकारियों से संपर्क बनाया हुआ है। -अनुराग निखारे, प्रवर अधीक्षक, मेरठ मंडल मेरठ डाक विभाग

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img