Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

दर्पण अग्रवाल भारतीय सेना में बने जैग आफिसर

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: नगर के बी14 नई बस्ती निवासी पर्यावरणविद डा. मदन गोपाल अग्रवाल के सुपुत्र दर्पण अग्रवाल भारतीय सेना की आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई से ट्रेनिंग पूरी कर आर्मी में जैग आफिसर बन गए हैं। लेफ्टिनेंट दर्पण अग्रवाल की इंटर तक की शिक्षा डीडीपीएस बिजनौर में हुई। जहां उन्होंने 2012 इंटर परीक्षा में स्कूल टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने डा. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ से एलएलबी आनर्स किया।

एक साल दिल्ली रहकर विभिन्न कॉम्पिटिशन की तैयारी की। उन्होंने आर्मी में सलेक्शन के साथ-साथ यूपी पीसीएस जे 2018 की मुख्य परीक्षा भी पास की लेकिन उसका इंटरव्यू न देकर आर्मी में जाने का फैसला लिया। गौरतलब है कि उनके दादाजी स्व. गोपीनाथ जिले के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और दादाजी के छोटे भाई बाबू ऋषिराम एडवोकेट, इलाहबाद हाईकोर्ट के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता थे।

लेफ्टिनेंट दर्पण अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता डा. मदन गोपाल अग्रवाल और माता ललिता अग्रवाल को देते हुए बताते हुए कहा कि माता पिता के उचित मार्ग दर्शन और समयबद्ध तैयारी के कारण ही सदैव सफलता मिली। उन्होंने भारतीय सेना में जाकर परिवार के साथ साथ बिजनौर जनपद का भी गौरव बढ़ाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img