Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सुबह से शाम तक जाम की गिरफ्त में रहा एनएच-58

  • एनएच-58 पर रेंगते रहे वाहन, पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया जाम

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: एनएच-58 पर रविवार सुबह से लेकर रात तक जगह-जगह भीषण जाम देखने को मिला। कंकरखेड़ा में खिर्वा चौपला, सरधना चौपला और शोभापुर फ्लाईओवर के पास हाईवे पर वाहन दोनों तरफ जाम में बुरी तरह फंसे रहे। लोगों को 10 मिनट की दूरी तय करने में लगभग एक घंटा लग गया। वहीं, सिवाया टोल प्लाजा पर भी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर राहगीरों को रवाना किया।

कंकरखेड़ा तक एनएच-58 पर जगह-जगह भीषण जाम की स्थिति बनी रही। दरअसल, शुक्रवार शाम दिल्ली एनसीआर के लोग घूमने के लिए उत्तराखंड की तरफ जाते हैं। रविवार शाम को लोग उत्तराखंड की वादियों में घूम कर वापस घर की तरफ आते हैं। जिस कारण आम दिन के मुकाबले एनएच-58 पर दोगुना वाहन दिखाई देते हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पार करने के लिए अवैध कट बना रखे हैं। जिससे एनएच-58 पर जाम की स्थिति बनती है। राहगीरों ने जाम से बचने के लिए कॉलोनी में से वाहन निकलने शुरू कर दिए।

08 27

कुछ देर में कॉलोनी में भी जाम के हालात बन गए। वाहन निकालने को लेकर जाम में बसे लोगों की आपस में कहासुनी भी हुई, लेकिन अन्य लोगों ने समझाकर लोगों को शांत कर दिया। इस दौरान लोगों ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए जाम खुलवाने की कोशिश की। वहीं, एनएच-58 पर पुलिस नदारद दिखाई दी। सूचना मिलने के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवाया। थाना प्रभारी देवेश सिंह का कहना है कि जाम की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जाम खुलवा कर राहगीरों को रवाना कर दिया गया है।

जाम के झाम ने किया राहगीरों को हलकान

सरधना: अब नानू व सरधना पुल सहित नगर के बिनौली रोड पर जाम लगना आम बात हो गई है। आए दिन यहां भी जाम से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इन सभी मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही और लोग समस्या से जूझते हुए आगे बढ़ते रहे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर लोगों का आवागमन अधिक रहता है। रविवार को चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित मेरठ-करनाल हाइवे पर भीषण जाम लग गया। बाइक सवारों के जल्दी निकलने की होड़ में स्थिति और भयंकर हो गई।

इस दौरान नानू चौराहे पर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। वहीं, कई घंटे लोग जाम के झाम से परेशान रहे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। हालांकि, इस दौरान वाहन चालकों के बीच कहासुनी भी हुई। शाम तक कई बार जाम लगा। कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर के आसपास के गांवों के रास्तों से होकर वाहन निकले तो वहां भी जाम लग गया। हालात इस कदर बिगड़े कि जाम में फंसे राहगीर खुद ही गाड़ियों से उतरकर जाम खुलवाते नजर आए।

07 29

नगर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खासतौर पर शनिवार व रविवार को भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। रविवार को भी नगर के मुख्य चौराहे से लेकर गंगनहर पटरी पर भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। गंगनहर पटरी से अधिक ट्रैफिक के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। बड़े वाहन टोल बचाने के चक्कर में गंगनहर पटरी और सरधना का रुख करते हैं।

यही कारण है कि अधिक ट्रैफिक होने से जाम की समस्या बन जाती है। खासतौर पर शनिवार व रविवार को अवकाश के चलते जाम की समस्या अधिक रहती है। रविवार को नगर में साप्ताहिक पैंठ लगती है। जिसके चलते मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम रहता है। रविवार को भी नगर के मुख्य चौराहे से लेकर पटरी पर दिनभर जाम की समस्या बनी रही। सरधना पुल पर दिनभर राहगीर जाम से जूझते रहे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। देर शाम तक लोग यहां जाम से दो चार होते नजर आए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img