Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जनपद में सिर्फ 3 शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र दिए

  • मंत्री अजीत सिंह पाल ने प्रदान किए नियुक्ति-पत्र

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद के प्रभारी मंत्री और इलेक्ट्रनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने स्थानीय स्तर पर तीन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शुक्रवार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित 36़590 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।

इसी क्रम में कलक्ट्रेट एनआईसी शामली में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री तथा इलेक्ट्रनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर एनआईसी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जनपदों में चयनित नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनके जीवन को सवारने का कार्य करेंगे ताकि वे बच्चे भविष्य में देश के भाग्य के निर्मता बन सके।

नियुक्ति पत्र वितरण के क्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा जनपद के 3 नवनियुक्त शिक्षकों जिसमें टीचर कालोनी शामली से अमित कुमार, आजाद नगर बनत शामली से निखिल चौधरी व जनपद मेरठ में मोहम्मदपुर धूमि से छत्रपाल शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, प्रेरणा, शिक्षक डायरी,सहज आदि पुस्तकों का अवलोकन किया।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, बीएसए गीता वर्मा तथा नवनियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img