Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

हड़ताल और कोहरे ने लगाया 2.21 करोड़ का फटका

  • मुनाफे में चल रहे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को भारी पड़ा जनवरी माह

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चालू विद्या वर्ष में प्रॉफिट में चल रहे परिवहन निगम को जनवरी माह में तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इसी महीने के शुरूआत में हुई चालकों की हड़ताल और कोहरे के कारण यात्री बहुत कम निकले। जिसके कारण निगम को 2.21 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 में मेरठ परिक्षेत्र से परिवहन निगम ने एक करोड़ तीन लाख से अधिक प्रॉफिट कमाया।

इसी तरह मई और जून के महीनों में क्रमश: 5 करोड़ 37 लाख तथा 4 करोड़ 67 लाख से अधिक का लाभ हुआ। हालांकि जुलाई और अगस्त में 2-2 करोड़ से अधिक का घाटा भी उठाना पड़ा। वहीं सितंबर में 95 लाख का नुकसान निगम को हुआ। यहां से निगम ने खुद को घाटे से उबरा और अक्टूबर माह में 32 लाख, नवंबर माह में 4 करोड़ और दिसंबर में एक लाख से अधिक का लाभ हुआ, लेकिन जनवरी 2024 का आगाज की चालकों की हड़ताल के साथ हुआ।

यह हड़ताल सड़क दुर्घटना के संबंध में बनाए गए नए कानून के विरोध में की गई थी। इस हड़ताल का असर कई दिन तक रहा। इसके अलावा पूरा महीना कड़ाके की सर्दी और कोहरे की भेंट चढ़ गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि जनवरी 2024 में परिवहन निगम को 2.21 करोड़ रुपये के नुकसान से गुजरना पड़ा है। इस महीने में 24.56 करोड़ रुपये की आय के सापेक्ष 26.78 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च वहन करना पड़ा है।

अभी तक निगम ने कमाए 7.59 करोड़

अप्रैल से जनवरी यानी 10 महीने की आय-व्यय पर नजर डाली जाए, तो मेरठ परिक्षेत्र से परिवहन निगम ने 7.59 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया है। इन 10 महीना में छह महीने निगम के लिए फायदे का सौदा रहे हैं। जिनमें 15.49 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉफिट हुआ है।

09 7

हालांकि शेष चार महीना में 7.89 करोड़ रुपये का घाटा भी उठाना पड़ा है। इस तरह 10 महीने में आय-व्यय का हिसाब किताब करने पर 7.59 करोड़ रुपये का लाभ मेरठ परिक्षेत्र के हिस्से में आया है। इस वित्तीय वर्ष के अभी फरवरी और मार्च महीने का आय-व्यय का हिसाब बाकी है। विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि मौसम साफ होने और होली का पर्व पड़ने के कारण इन दो महीनों में अच्छी आय हो सकेगी।

मेरठ रीजन को मिलेंगी 130 नई बसें

फरवरी माह में मेरठ परिक्षेत्र को 70 नई बसें मिल जाएंगी। इसके अगले महीने मार्च में 60 और नई बसें उपलब्ध करा दी जाएंगी। आरएम संदीप कुमार नायक और एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र में इस समय 134 बसें बीएस-4 237 बसें बीएस-3 और 121 बसें बीएस-6 मॉडल मौजूद हैं। आगामी दो महीने में 130 बीएस-6 मॉडल की नई बसें मिल जाने के बाद यहां से बीएस-3 मॉडल की कुछ बसों को दूसरे परिक्षेत्र में भेजा जाएगा।

जबकि नए मॉडल की बीएस-6 बसों को एनसीआर में विशेष रूप से दिल्ली की ओर लगाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक 133 अनुबंधित बसों को सीएनजी में कन्वर्ट कराया जा चुका है। कुल 286 अनुबंधित बसों को जून तक सीएनजी में कन्वर्ट कराने के संबंध में आॅपरेटर को निर्देशित किया गया है।

जनवरी में निकले सबसे कम यात्री

चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर 2023 ऐसा महीना रहा है। जिसमें सबसे अधिक 42.95 लाख से अधिक यात्रियों में परिवहन निगम की बसों में सफर किया है। इस महीने में मेरठ परिक्षेत्र की बसें 74.99 लाख से अधिक किलोमीटर मार्गों पर दौड़ती रही हैं। इसके विपरीत जनवरी 2024 में केवल 34.94 लाख यात्रियों ने 58.41 लाख किमी का सफर तय किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img