Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

ट्रायल रन पर आया परीक्षा कंट्रोल रूम

  • परीक्षा केंद्रों के एग्जाम हॉल में लगे कैमरों की विजिबिलटी और आडियो की लाइव स्ट्रीमिंग का हुआ टेस्ट
  • यूपी बोर्ड द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन में सभी 102 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांगरूम और एग्जाम हॉल में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूपी बोर्ड परीक्षा सत्र 2023-24 की 22 फरवरी से नौ मार्च तक संचालित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के युद्धस्तर पर की जा रही तैयारियों के क्रम में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाये गये कंट्रोलरूम में लगी स्क्रीन के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग की टेस्टिंग की गयी। इस दौरान तकनीकी टीम ने कैमरों विजिबिलटी और आॅडियो की भी जांच की। सभी कैमरों का वर्तमान में सही से कार्य करने का दावा कंट्रोलरूम प्रभारी द्वारा किया गया है।

जिले के 102 केंद्रो पर होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के क्रम में परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की विजिबिलिटी और आॅडियो के संबंध में बोर्ड द्वारा बीते दिवस ही निर्देश जारी किये गये थे। निर्देशों में स्पष्ट किया गया था कि कैमरों में आ रही छवि स्पष्ट न होने की दशा में उन्हें बदलने बुधवार तक हर हाल में बदला जाना है।

निर्देशों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने नियंत्रण कक्ष प्रभारी रेखा यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन पर सभी 102 केंद्रों पर स्ट्रांग रूम और परीक्षा हॉल में लगे कैमरों की मॉनिटरिंग का काम किया जा रहा है। बताया कि सभी कैमरों की विजिबलिटी बेहतर है और आॅडियो भी बेहतर तरीके से कार्य कर रही है।

तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने पर फोकस

नियंत्रण कक्ष की तकनीकी टीम का संचालन कर रहे कुनाल ने बताया कि किसी नियंत्रण कक्ष से लाइव जुडेÞ कैमरे की डिस्पले की स्क्रीन पर कोई समस्या होती है तो उसे तेजी से सुधारने पर पूरा फोकस होगा। कंट्रोल रूम पर तैनात स्टाफ ने बताया कि 24 घंटे निगरानी विभिन्न शिफ्टों में की जा रही है। किसी भी समय कोई भी कैमरे संबंधी समस्या होती है इसकी सूचना केंद्र संबंधितों को दी जा रही है।

16 को होंगे छूटी इंटरमीडिएट छात्रों के बोर्ड प्रैक्टिकल

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा के 25 जनवरी से 9 फरवरी तक चले प्रैक्टिकल एग्जाम को देने से वंचित छात्रों को बोर्ड द्वारा अंतिम मौका देने का निर्णय लिया गया है। अब इनके छूटे हुये प्रैक्टिकल 16 फरवरी को कराये जायेंगे। मुख्य परीक्षा की तर्ज पर ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा करायी जायेगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, प्रयागराज द्वारा बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर इंटर के छात्रों के छूटी हुए प्रैक्टिकल कराने की सूचना साझा की है, जिसके अनुसार 25 जनवरी से 9 फरवरी के मध्य आयोजित की गयी

सत्र 2023-24 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं के छूटे हुए छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाए 16 फरवरी, 2024 को पुन: आयोजित यह प्रयोगात्मक परीक्षा मुख्य परीक्षा की भांति ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा नियुक्त परीक्षकों द्वारा करायी जायेगी।

जानकारी मिली है कि किसी विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों की छूटी हुयी परीक्षा उनके ही विद्यालय में तथा एकल रूप से कहीं-कहीं छूटे हुये परीक्षार्थियों की परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा जनपद मुख्यालय स्तर पर निर्धारित किये गये केन्द्र पर करायी जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img